साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा- हम कहते हैं कि ये भाषाई आतंकवादी है

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 3, 2019 13:18 IST2019-05-03T13:18:59+5:302019-05-03T13:18:59+5:30

जीतन राम मांझी ने कहा है, 'हम कहते हैं कि ये भाषाई आतंकवादी है, अगर साध्वी प्रज्ञा बोलती है जिस तरह से, एक हत्या के सिलसिले में उनको कारावास हो चुका है और बीमारी के नाम पर उनको जमानत दी गई है और चुनाव लड़ रही है।'

pragya thakur is a linguistic terrorist says jitan ram manjhi | साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा- हम कहते हैं कि ये भाषाई आतंकवादी है

फाइल फोटो।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व बिहार में महागठबंधन का हिस्सा जीतन राम मांझी ने शुक्रवार (3 मई) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और गिरिराज सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर को भाषाई आतंकवादी करार दिया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जीतन राम मांझी ने कहा है, 'हम कहते हैं कि ये भाषाई आतंकवादी है, अगर साध्वी प्रज्ञा बोलती है जिस तरह से, एक हत्या के सिलसिले में उनको कारावास हो चुका है और बीमारी के नाम पर उनको जमानत दी गई है और चुनाव लड़ रही है।'

उन्होंने गिरिराज सिंह को लेकर कहा, 'फिर गिरिराज सिंह भी कुछ बोलते हैं इसी ढंग के जो उनके अनुसार नहीं चलेगा उनको पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। तो कहने का मतलब ये सब भी आतंकवाद का पार्ट है।'



आपको बता दें कि महागठबंधन का हिस्सा जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग करवाई जा चुकी है। वहीं, गिरिराज सिंह कन्हैया कुमार के खिलाफ बेगूसराय और प्रज्ञा ठाकुर दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

अभी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने 72 घंटे का बैन लगाया हुआ है। उन्होंने बीते दिनों एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा था कि बाबरी मस्जिद को तोड़ने के लिए वो भी अयोध्या गई थीं और उन्हें इस बात पर गर्व है।

Web Title: pragya thakur is a linguistic terrorist says jitan ram manjhi



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Bihar Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/bihar.