लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: नीरव मोदी से संबंध कंपनी को CM रमन सिंह के न्यौते का विरोध कर रहे कांग्रेस के 30 विधायक निलंबित

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 19, 2018 20:20 IST

कांग्रेस विधायक पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले के आरोप नीरव मोदी से संबंध एक कंपनी को राज्य में निवेश के लिए निमंत्रण देने पर प्रदर्शन कर रहे थे।

Open in App

छत्तीसगढ़ की विधानसभा से कांग्रेस के 30 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। वे मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस विधायक पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले के आरोप नीरव मोदी से संबंध एक कंपनी को राज्य में निवेश के लिए निमंत्रण देने पर प्रदर्शन कर रहे थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मामले में कांग्रेस के विधायकों का निलंबन कर दिया गया है।

बीती 12 फरवरी से पंजाब नेशनल बैंक में 11,300 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद से हीरा कारोबारी नीरव मोदी लगातार सुर्खियों में हैं। बैंक ने उन्हें मामले में मुख्य आरोपी बनाया है। पीएनबी के प्रबंध निदेशक (एमडी) सुनील मल्होत्रा के मुताबिक नीरव मोदी की कंपनियों को गलत तरह से लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी किए गए। 1799.3 करोड़ रुपये का एक फॉरेन लेटर ऑफ क्रेडिट भी जारी किया गया है। इसमें सोलर एक्सपोर्ट्स 2152.8 करोड़, स्टेलर डायमंड्स 2134.7 करोड़, डायमंड्स आर यूएस 2110.6 करोड़, गीतांजलि गेम्स 2144.3 करोड़, गिली इंडिया 566.6 करोड़ व नक्षत्र व चांदरी को 321.1 व 9.1 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 

इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार छापेमारी कर रहे हैं। अब तक नीरव मोदी की करीब छह हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो जाने के दावे भी किए जा रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से नीरव मोदी से संबंध कंपनी मेटल्स एंड माइनिंग कॉर्पोरेशन रियो टिंटो  (Metals & Mining Corporation Rio Tinto) को निवेश के लिए आमंत्रण देने को लेकर कांग्रेसी विधायक लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। इसका खामियाजा उन्हें विधानसभा से निलंबन के रूप में भुगतना पड़ा है। जबकि मध्य प्रदेश में नीरव मोदी ब्लैक लिस्टेड है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह