त्रिपुरा में जीत के बाद पीएम मोदी का पहला भाषण- पूरे देश में विकास के लिए नॉर्थ ईस्ट की चर्चा
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 9, 2018 13:21 IST2018-03-09T13:21:59+5:302018-03-09T13:21:59+5:30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, त्रिपुरा में आज दिवाली जैसा माहौल है, इस राज्य का हर नागरिक हमारा है।

त्रिपुरा में जीत के बाद पीएम मोदी का पहला भाषण- पूरे देश में विकास के लिए नॉर्थ ईस्ट की चर्चा
अगरतला, 9 मार्च। त्रिपुरा चुनाव में जीत के बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा कि, नार्थ ईस्ट के विकास की बात आज पूरे देश में हो रही है। उन्होंने कहा कि, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018 कई मायनों में काफी ऐतिहासिक रहा है। भविष्य में हमेशा इसकी चर्चा होगी। भारत सरकार हर पल त्रिपुरा सरकार के साथ है। त्रिपुरा में आज दिवाली जैसा माहौल है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा का हर नागरिक हमारा है।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और दिग्गज नेता राम मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी सहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास मौजूद रहे।
#WATCH Agartala: Former Tripura CM Manik Sarkar and PM Narendra Modi meet at swearing ceremony of Biplab Deb and others pic.twitter.com/89QtBYkeVm
— ANI (@ANI) March 9, 2018
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार भी शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य तौर पर मौजूद हैं। बता दें कि बिप्लब कुमार देब ने खुद माणिक सरकार को विशेष तौर पर अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया था। बिप्लब कुमार देब के अलावा अन्य 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।