लाइव न्यूज़ :

NDA में चिराग पासवान ने दिए फूट के संकेत, सम्मानजनक सीटों को लेकर यूं दिखाई बीजेपी को आंख

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2018 06:09 IST

भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यो में हाल ही में करारी हाल का सामना करना पड़ा है। वहीं, दूसरी तरफ उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए को अलविदा कह दिया है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यो में हाल ही में करारी हाल का सामना करना पड़ा है। वहीं, दूसरी तरफ उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए को अलविदा कह दिया है। अब एनडीए के घटक दल लोकजनशक्ति पार्टी की ओर से भी एनडीए को दबी जुबान में धमकी मिलने लगी हैं।

मंगलवार की देर शाम एलजेपी सांसद चिराग पासवान के किए गए दो ट्वीट्स ने इसे और पुख्ता कर दिया है। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'टीडीपी और रालोसपा के एनडीए गठबंधन से जाने के बाद एनडीए गठबंधन नाज़ुक मोड़ से गुजर रहा है, ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फ़िलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मानपूर्वक तरीक़े से दूर करे।

वहीं, उन्होंने दूसरा ट्वीट कुछ-कुछ धमकी भरे अंदाज में किया और लिखा कि गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात हुई. लेकिन, अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पाई है, इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुकसान हो सकता है।

इस तरह से सार्वजनिक तौर पर उन्होंने बीजेपी को धमकी भी दी है। चिराग से ट्वीट से साफ है कि वह लोकसभा चुनाव से पहले सीटों पर स्थिति साफ कर लेना चाहती है, लेकिन बीजेपी अभी तक इस मामले में चुप्पी साधे हुई है। लेकिन इन ट्वीट से एक और बात साफ हो रही है कि  एनडीए के भीतर ये उथल-पुथल चल रही है।

वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहले ही साफ कह चुके हैं कि बिहार में बीजेपी और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगीं। ऐसे में लोकजनशक्ति पार्टी के लिए सीटें कम होना तय है।

टॅग्स :चिराग पासवाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया