लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, चांदनी चौक से चार बार विधायक रहे प्रहलाद सिंह साहनी ने थामा केजरीवाल का हाथ

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 6, 2019 13:50 IST

दिल्ली में प्रहलाद सिंह साहनी ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और सीएम केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी का दामन थामा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चांदनी चौक से चार बार विधायक रहे प्रहलाद सिंह साहनी ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है।कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि साहनी कांग्रेस छोड़ने वाले हैं और आम आदमी पार्टी के साथ हाथ मिला सकते हैं। 

कांग्रेस को रविवार (06 अक्टूबर) को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और चांदनी चौक से चार बार विधायक रहे प्रहलाद सिंह साहनी ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि साहनी कांग्रेस छोड़ने वाले हैं और आम आदमी पार्टी के साथ हाथ मिला सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में प्रहलाद सिंह साहनी ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और सीएम केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी का दामन थामा है। बताया जा रहा था कि साहनी की नाराजगी इस बात से थी कि कांग्रेस उन्हें टिकट देने को लेकर आश्वासन नहीं दे रही थी, जिसके बाद उन्होंने दूसरे विकल्प की ओर जाना बेहतर समझा है।  खबरों की मानें तो कांग्रेस चांदनी चौक विधानसभा सीट से अलका लांबा को टिकट दे सकती है। वहीं, साहनी चाहते थे कि कांग्रेस उनके बेटे पूरनदीप सिंह साहनी को चांदनी चौक सीट से टिकट दे। इस बात को लेकर पार्टी से तकरार चल रही थी, जोकि अब खत्म हो चुकी है।  

बता दें कि प्रहलाद सिंह साहनी ने चांदनी चौक सीट से 1998 में पहली बार जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्हें 2015 में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें आम आदमी पार्टी की नेता रहीं अलका लांबा ने हरा दिया था। उस समय अलका लांगा आम आदमी पार्टी के साथ थीं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

राजनीति अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी