लाइव न्यूज़ :

BJP के 'कांग्रेसमुक्त' पर चिदंबरम का पलटवार, कहा -अगर 'मुक्तभारत' होना है तो वह 'बीजेपीमुक्त' होगा

By स्वाति सिंह | Updated: July 29, 2018 01:37 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से 'बीजेपी के कांग्रेसमुक्त दुष्प्रचार' के झांसे में नहीं आने आह्वान किया

Open in App

बेंगलुरु, 29  जुलाई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि 'कहा कि अगर किसी प्रकार का 'मुक्तभारत' होना है तो वह 'बीजेपीमुक्त' होगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से 'बीजेपी के कांग्रेसमुक्त दुष्प्रचार' के झांसे में नहीं आने आह्वान किया

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में जब कांग्रेस को अजेय राजनीतिक दल समझा जाता था तब से अबतक काफी चीजें बदल चुकी हैं, ऐसे में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जरुरत है क्योंकि चुनाव अब उस स्तर पर लड़े जाते हैं। उन्होंने कहा, 'एक समय था जब कांग्रेस को बस इतना करना होता था कि वह जवाहरलाल नेहरु या इंदिरा गांधी का नाम ले लेते थे और लाखों लोग मतदान केंद्र पर पहुंच जाते थे एवं पार्टी के पक्ष में वोट डालते थे।'

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्रः रायगढ़ बस हादसे में 30 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

उन्होंने कहा, 'अब मतदानकेंद्र वार चुनाव हो गया है, इसलिए हमें हर मतदान केंद्र पर मौजूद रहना होगा....हर बूथ पर हमारी पर्याप्त संख्या होनी चाहिए। अब जो मायने रखता है कि वह है जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की संख्या।' चिदम्बरम ने यहां ‘शक्ति परियोजना’ के शुभारंभ के बाद कहा, 'आज ज्यादा राजनीतिक दल महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाने के लिए सामने आ गये हैं तथा अधिक क्षेत्रीय दल सामने आ गये हैं। लेकिन बस दो ऐसी राजनीतिक पार्टियां हैं जिनकी राष्ट्रीय मौजूदगी है एक कांग्रेस और दूसरा बीजेपी।'

उन्होंने कहा, 'बीजेपी को हमें बेवकूफ नहीं बनाने दें। बीजेपी के दुष्प्रचार के झांसे में नहीं आएं कि उसने कांग्रेस मुक्त भारत बना दिया है। ऐसा नहीं होने जा रहा है । यदि किसी तरह का मुक्त भारत होना है तो वह बीजेपी मुक्त भारत होगा, यह कभी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं होगा।’’(भाषा इनपुट के साथ )

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :पी चिदंबरमकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह