ट्विटर पर बदला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पता, जानें अब किस नाम से करेंगे ट्वीट

By भारती द्विवेदी | Updated: March 17, 2018 12:00 IST2018-03-17T12:00:44+5:302018-03-17T12:00:44+5:30

इंदिरा गांधी स्टेडियम में कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन चल रहा है। जहां उद्घाटन भाषण में भी राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान में एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है।

The official Twitter account of Rahul Gandhi changed its name | ट्विटर पर बदला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पता, जानें अब किस नाम से करेंगे ट्वीट

ट्विटर पर बदला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पता, जानें अब किस नाम से करेंगे ट्वीट

नई दिल्ली, 17 मार्च: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का नाम बदल चुका है। पहले राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल @OfficeofRG के नाम से था। जिसे अब बदलकर @RahulGandhi कर दिया गया है। राहुल गांधी पिछले साल अक्टूबर के बाद से ट्विटर पर काफी पॉपुलर हुए हैं। राहुल ट्वीट करके इस बारे में जानकारी भी दी है। उन्होंने लिखा है-'उन लोगों के लिए जो मिस करके गए हो। आज सुबह 9 बजे मेरा ट्विटर हैंडल @RahulGandhi हो गया है।'



 

 

राहुल गांधी ने अब तक अपने ट्विटर हैंडल से 3,629 ट्वीट किए हैं। वहीं ट्विटर पर राहुल गांधी को 61 लाख 90 हजार फॉलोवर्स हैं। वहीं राहुल खुद 94 लोगों को फॉलो करते हैं। राहुल जिन लोगों के फॉलो करते हैं, उनमें देश-विदेश बड़े-बड़े नेता से लेकर फिल्म स्टार तक शामिल हैं।

फिलहाल इंदिरा गांधी स्टेडियम में कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन चल रहा है। जहां उद्घाटन भाषण में भी राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान में एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है। कांग्रेस का हाथ का निशान हिंदुस्तान को जोड़ने का काम कर सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस निशान की शक्ति आप लोगों से है। उन्होंने कहा कि बिना सीनियर नेताओं के युवा आगे नहीं बढ़ सकते।

इस महाधिवेशन में कांग्रेस पार्टी अगले पांच साल के लिए दशा और दिशा तय करेगी। अधिवेशन के बारे में राहुल गांधी ने ट्वीट करके सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो दिनों तक मैं पार्टी कार्यकर्ताओं की बात सुनूंगा और अपनी बातें साझा करूंगा।

Web Title: The official Twitter account of Rahul Gandhi changed its name

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे