लाभ का पद मामला: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने AAP के इन 20 विधायकों को किया अयोग्य घोषित, देखें लिस्ट
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 21, 2018 16:48 IST2018-01-21T16:26:43+5:302018-01-21T16:48:19+5:30
इन विधायकों की लिस्ट में चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा और जनरैल सिंह जैसे नाम भी शामिल है।

लाभ का पद मामला: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने AAP के इन 20 विधायकों को किया अयोग्य घोषित, देखें लिस्ट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बड़ा झटका दिया है। राष्ट्रपति ने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य करार दिया है। वहीं केंद्र सरकार ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। इससे पहले चुनाव आयोग ने इन विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की सिफारिश राष्ट्रपति से की थी। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार (21 जनवरी) को इलेक्शन कमीशन की इस सिफारिश को मंजूरी दी है।
'लाभ का पद' के चलते सीएम केजरीवाल ने इन 20 विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त किया था। जिन विधायकों को अयोग्य घोषित किया है उनमें चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा और जनरैल सिंह जैसे नाम भी शामिल है। यह भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी के 20 विधायक अयोग्य घोषित
देखें इन विधायकों की लिस्ट :-
1) शरद कुमार (नरेला विधानसभा)
2) सोमदत्त (सदर बाजार)
3) आदर्श शास्त्री (द्वारका)
4) अवतार सिंह (कालकाजी)
5) नितिन त्यागी (लक्ष्मी)
6) अनिल कुमार बाजपेयी (गांधी नगर)
7) मदन लाल (कस्तूरबा नगर)
8) विजेंद्र गर्ग विजय (राजेंद्र नगर)
9) शिवचरण गोयल (मोती नगर)
10) संजीव झा (बुराड़ी)
11) कैलाश गहलोत (नजफगढ़)
12) सरिता सिंह (रोहताश नगर)
13) अलका लांबा (चांदनी चौक)
14) नरेश यादव (महरौली)
15) मनोज कुमार (कौंडली)
16) राजेश गुप्ता (वजीरपुर)
17) राजेश ऋषि (जनकपुरी)
18) सुखबीर सिंह दलाल (मुंडका)
19) जरनैल सिंह (तिलक नगर)
20) प्रवीण कुमार (जंगपुरा)