ओडिशा के पूर्व राज्य मंत्री और बीजू जनता दल के विधायक बिष्णु दास का निधन
By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 6, 2020 22:10 IST2020-07-06T22:10:31+5:302020-07-06T22:10:31+5:30
तिर्तोल से बीजू जनता दल के विधायक बिष्णु दास का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 66 साल के थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। पिछले कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे।

बिष्णु दास के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि जगत सिंह पुर क्षेत्र के विकास में उनका उल्लेखनीय अवदान है।
भुवनेश्वरः ओडिशा के पूर्व राज्य मंत्री और तिर्तोल से बीजू जनता दल के विधायक बिष्णु दास का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 66 साल के थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। पिछले कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे।
वह छह बार विधायक व एक बार मंत्री तथा सांसद भी थे। जगत सिंह पुर से वह पांच बार तथा तिर्तोल से एक बार विधायक चुने गए थे। वह कुछ समय के लिए राज्यसभा में सांसद भी थे। वह स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री का दायित्व निभाए थे। 22 जून को उन्हें ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद राजधानी भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।
वहीं, बिष्णु दास के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि जगत सिंह पुर क्षेत्र के विकास में उनका उल्लेखनीय अवदान है। दलित एवं उपेक्षित समाज के लोगों के हित के लिए वह पूरा जीवन लड़ाई लड़ते रहे और अपने जीवन को उत्सर्ग कर दिया।
बीजद के संगठन को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। जगत सिंह पुर जिले के बीजद अध्यक्ष तथा विधायक प्रशांत मुदुली ने भी गहर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि जगत सिंह पुर को नया परिचय देने में विष्णु दास की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।
Odisha: Bishnu Das, former state minister and Biju Janata Dal MLA from Tirtol, passes away at a private hospital in Bhubaneswar. pic.twitter.com/nwrKdTfDWd
— ANI (@ANI) July 6, 2020