लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- नोटबंदी, जीएसटी के त्रुटिपूर्ण क्रियान्वयन और लॉकडाउन ने भारत के आर्थिक ढांचे को तबाह किया

By भाषा | Updated: August 10, 2020 05:13 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी, जीएसटी के त्रुटिपूर्ण क्रियान्वयन और लॉकडाउन ने भारत के आर्थिक ढांचे को तबाह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस ने रविवार को “रोजगार दो” अभियान की शुरुआत की।इस मौके पर राहुल गांधी ने आरोप लगाया नोटबंदी, जीएसटी को ‘त्रुटिपूर्ण’ तरीके से लागू करने और लॉकडाउन के फैसले ने देश के आर्थिक ढांचे को “तबाह” कर दिया।

नई दिल्ली। बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस ने रविवार को “रोजगार दो” अभियान की शुरुआत की और इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के नोटबंदी, जीएसटी को ‘त्रुटिपूर्ण’ तरीके से लागू करने और लॉकडाउन के फैसले ने देश के आर्थिक ढांचे को “तबाह” कर दिया। विपक्षी पार्टी ने कहा कि उसने ‘रोजगार दो’ अभियान की शुरूआत इसलिए की है क्योंकि इससे पहले कभी देश में बेरोजगारी की यह स्थिति नहीं देखने को मिली।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने देश के युवाओं से वादा किया था कि वह हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे। उन्होंने एक सपना बेचा लेकिन हकीकत यह है कि नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से 14 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट किये गए एक वीडियो संदेश में कहा, “ऐसा क्यों हुआ? गलत नीतियों की वजह से। नोटबंदी, जीएसटी का त्रुटिपूर्ण क्रियान्वयन और फिर लॉकडाउन- इन तीन कदमों ने देश के आर्थिक ढांचे को तबाह कर दिया और अब सच्चाई यह है कि भारत अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे सकता।”

उन्होंने कहा, इसलिये भारतीय युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। गांधी ने कहा, “कृपया युवा कांग्रेस के साथ ‘रोजगार दो’ कार्यक्रम में शामिल हों, राष्ट्र के युवाओं के लिये नौकरियां हासिल करें।” उन्होंने युवा कांग्रेस को उसके स्थापना दिवस पर बधाई दी और उनसे देश के युवाओं की लड़ाई लड़ते रहने का अनुरोध किया। इस अभियान के साथ एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि “युवा शक्ति” भारत की ताकत है।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, “भाजपा सरकार की नौकरियों को बर्बाद करने की नीतियों के विपरीत भारत में युवाओं के लिये ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने की जरूरत है।” उन्होंने कहा, “ ‘रोजगार दो’ युवा भारत की मांग है। रोजगार युवा भारत की जरूरत है।” भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने कहा कि “रोजगार दो” अभियान के तहत देश भर में बेरोजगार युवाओं की आवाज उठाई जाएगी।

संगठन ने एक बयान में कहा, “सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से युवाओं में केंद्र सरकार की युवा विरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा।” कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस देश के हर युवा की मांग है “रोजगार दो”। उन्होंने कहा, “हम सब मांग करेंगे, यह हमारा अधिकार है कि देश के युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मिले और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।” दिग्विजय सिंह, दीपेंद्र हुड्डा, गौरव गोगोई, राजीव सातव, गौरव वल्लभ और रागिनी नायक ने भी युवाओं के लिये रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरूरत बताई।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारत सरकारजीएसटीनोटबंदीकोरोना वायरस लॉकडाउनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह