पूर्वोत्तर में बीजेपी की जबर्दस्त जीत, PM ने कहा- वास्तु शास्‍त्र के हिसाब से नॉर्थ-ईस्ट जीतना था बेहद जरूरी

By भारती द्विवेदी | Updated: March 3, 2018 18:45 IST2018-03-03T18:45:35+5:302018-03-03T18:45:35+5:30

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में मारे गए कार्यकर्ताओं के लिए भी दो मिनट का मौन रखा।

North East was necessary to win in accordance to Vastu Shastra : PM Modi | पूर्वोत्तर में बीजेपी की जबर्दस्त जीत, PM ने कहा- वास्तु शास्‍त्र के हिसाब से नॉर्थ-ईस्ट जीतना था बेहद जरूरी

पूर्वोत्तर में बीजेपी की जबर्दस्त जीत, PM ने कहा- वास्तु शास्‍त्र के हिसाब से नॉर्थ-ईस्ट जीतना था बेहद जरूरी

नई दिल्ली, 3 मार्च: पूर्वोत्तर राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम आने के बाद से भाजपा में खुशी की लहर दौड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी ऑफिस में पहुंचे हैं। यहां इन दोनों ही नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे अजान की आवाज आने लगी, जिसकी वजह से पीएम ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हम सब दो मिनट के लिए रुकेंगे क्योंकि अजान शुरू हो चुका है। पीएम मोदी के इतना कहने पर ही कार्यकर्ताओं ने नारे लगाएं। अजान खत्म होते ही पीएम ने भारत माता की जय का नारा लगाया और संबोधन शुरू किया।

जानिए प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा

- पूर्वोत्तर के सभी नागरिकों को दिल से धन्यवाद।

- बीजेपी के अनेक कार्यकर्ताओं ने शहादत दी है। हमारे निर्दोष कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा दिया।

- पूर्वोत्तर के लोगों ने काफी पीड़ा झेली है। उनका गुस्सा मत पेटी पर निकला है।

- राजनीतिक विरोध के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। भय और भ्रम को दोनों ही शस्त्रों को लेकर लेफ्ट पार्टियों ने जुल्म किया है।

- गरीब से गरीब अनपढ़ से अनपढ़ जनता ने इस चोट का जवाब वोट से दिया है। कार्यकर्ताओं को खोने का गम हमारे साथ त्रिपुरा की जनता को भी है।

- जब सूरज उदय होता है तो लाल होता है और जब अस्त होता है तो केसरिया होता है। आज पूरा देश केसरिया हो गया है। 

- वास्तुशास्त्र के हिसाब से नार्थ ईस्ट का कोना सबसे महत्वपूर्ण होता है। जब नार्थ-ईस्ट ठीक होगा तो सबकुछ अपने आप ठीक हो जाएगा।

- 70 सालों में जितने मंत्री पूर्वोत्तर नहीं गए। हमने चार सालों में उतने मंत्री वहां भेजे हैं।

- पूर्वोत्तर में सफलतापूर्व चुनाव कराने के लिए सुरक्षाबल और इलेक्शन कमीशन का शुक्रिया।

- कांग्रेस का कद कभी भी इतना छोटा नहीं हुआ है। भाजपा को कांग्रेस कल्चर से बचना होगा।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने क्या कहा

- हमने त्रिपुरा में शून्य से दो तिहाई बहुमत तक सफर तय किया है।

- जीत का रथ कर्नाटक की ओर चला दिया है। अब केरल, बंगाल और ओडिशा भी जीतेंगे।

- अब विरोधियों के पास कोई बहाना नहीं बचा है। कांग्रेस को जनता ने तीनों राज्यों में नकारा है।
 

Web Title: North East was necessary to win in accordance to Vastu Shastra : PM Modi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे