पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय AIPP के अध्यक्ष निर्वाचित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2024 11:09 IST2024-12-17T11:02:29+5:302024-12-17T11:09:11+5:30

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के मीडिया सलाहकार बद्री नाथ ने बताया कि 14 दिसंबर को दिल्ली में चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण और स्वागत का कार्यक्रम किया गया।

noida congress neta and  Former Union Minister Subodh Kant Sahay elected President of AIPP Badri Nath becomes media advisor | पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय AIPP के अध्यक्ष निर्वाचित

file photo

Highlightsचुनाव प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुई।पहली बैठक में जल्द ही पूरे भारत में राष्ट्रीय व प्रदेश इकाइयों का गठन किया जायेगा।

नोएडाः दो दिवसीय चुनाव प्रक्रिया के दौरान अखिल भारतीय पंचायत परिषद का राष्ट्रीय चुनाव 14-15 दिसंबर को पंचायत धाम में सम्पन्न हुआ। इसमें परिषद के अध्यक्ष पद एवं 10 कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके साथ ही 10 कार्यसमिति सदस्यों में जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश से डॉ. अशोक चौहान, चिदंबरम रेड्डी आंध्र प्रदेश, परिमल रॉय बिहार, परेश कुमार बी देसाई गुजरात, फ्रांसिस फर्नांडिस गोवा, कुल राकेश पंत हिमाचल प्रदेश, सुंदरी तिर्की झारखंड, संदीप गुल्वे महाराष्ट्र, टी. अरुणा कुमारी तेलंगाना और डीपी रॉय पचिम बंगाल से निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुई।

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के मीडिया सलाहकार बद्री नाथ ने बताया कि 14 दिसंबर को दिल्ली में चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण और स्वागत का कार्यक्रम किया गया। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुबोध कांत और कार्यसमिति सदस्यों की उपस्थिति में होने वाली पहली बैठक में जल्द ही पूरे भारत में राष्ट्रीय व प्रदेश इकाइयों का गठन किया जायेगा।

कार्यक्रम मे विधायक सुरेश भेठा, पूर्व सांसद डीपी रॉय, पूर्व सांसद विष्णु सिन्हा, पूर्व महामंत्री ध्यानपाल सिंह जादौन, पूर्व महामंत्री महेंद्र नागर, राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह राठी, बीएस चौधरी, प्रमोद जैन, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, उत्तर प्रदेश प्रभारी एडवोकेट गवेंद्र सिंह, एडवोकेट तेज प्रताप सिंह, सुनहरी लाल यादव आदि उपस्थित रहे।

ये है ऑल इंडिया पंचायत परिषद गौरवशाली इतिहास 

अखिल भारतीय पंचायत परिषद की स्थापना 1958 में गुजरात के बलवंत राय मेहता ने की थी। इसके बाद इसके अध्यक्ष  भारत रत्न लोकनायक  जय प्रकाश नारायण, एस .के .डे रहे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद भारत के गांवों को अधिक अधिकार  दिलाने और ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए 1958 से निरंतर प्रयासरत है।

पंचायती राज से जुड़े अपडेट के लिए इनका मुख पत्र पंचायत संदेश पंचायती व्यवस्था की सर्वश्रेष्ठ पत्रिका मानी जाती है । जिसके संपादन का कार्य मेहता जी, जय प्रकाश नारायण जी, एस के डे जी, लाल सिंह त्यागी जी और सहदेव चौधरी जैसे महानुभाव करते रहे हैं । वर्तमान में इसके संपादन का कार्य देश के जाने माने मीडिया एवं कैंपेन रणनीतिकार बद्री नाथ जी कर रहे हैं।

Web Title: noida congress neta and  Former Union Minister Subodh Kant Sahay elected President of AIPP Badri Nath becomes media advisor

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे