लाइव न्यूज़ :

बिहार के कांग्रेस नेताओं से देश की स्थिति पर बोले राहुल गांधी, कोरोना महामारी और अर्थव्यवस्था को लेकर कहा- आगे बड़ा तूफान आने वाला है

By भाषा | Updated: August 6, 2020 16:17 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पार्टी की बिहार इकाई के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से बात की।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी और अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि जो ‘तूफान’ अभी दिख रहा है उससे कहीं बड़ा तूफान आगे आने वाला है।इसके साथ ही राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर कुछ महीने पहले सरकार को आगाह करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो ‘तूफान’ अभी दिख रहा है उससे कहीं बड़ा तूफान आगे आने वाला है। पार्टी की बिहार इकाई के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।

सूत्रों के मुबाबिक, इस बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ना है और भाजपा-जदयू गठबंधन को पराजित करना है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने फरवरी में कोरोना के बारे में आगाह किया था कि तूफान आने वाला है। मैं यहां दोहराना चाहता हूं कि मैंने खुशी से नहीं बोला था। जब मैं बोलता था तो दुख होता था। उस वक्त मुझे दिख रहा था हिंदुस्तान में क्या होने वाला है।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में इससे भी बड़ा तूफान आने वाला है। लद्दाख में चीनी सेना की कथित घुसपैठ के मुद्दे को लेकर भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश की सीमा की रक्षा करते हुए बिहार रेजीमेंट ने चीन को करारा जवाब दिया, लेकिन प्रधानमंत्री सेना के साथ खड़े नहीं हुए और चीनी घुसपैठ से ही इनकार कर दिया।

कांग्रेस नेता ने बिहार में कोरोना और बाढ़ की स्थिति को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा और दावा किया कि इन मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश की चुप्पी यह साबित करती है कि मुख्यमंत्री के तौर पर वह विफल रहे हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीकोरोना वायरसबिहारबिहार विधान सभा चुनाव २०२०नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीइकॉनोमीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं