लाइव न्यूज़ :

RJD के साथ कोई 'नजदीकियां' नहीं, हम NDA के साथ मजबूती से हैं: JDU

By भाषा | Updated: February 28, 2020 05:54 IST

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष और सरकार लोकतंत्र के दो पहियों के समान हैं और प्रतिपक्ष के लोगों की मुख्यमंत्री से मुलाकात को अस्वभाविक नहीं माना जाना चाहिए।

Open in App

बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने विधानसभा परिसर के अंदर मुख्यमंत्री नितीश कुमार और राजद के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ मुलाकात को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगायी जा रही अटकलों को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि राजद के साथ कोई "नज़दीकियां" नहीं हैं, हम राजग के साथ मजबूती से हैं।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष और सरकार लोकतंत्र के दो पहियों के समान हैं और प्रतिपक्ष के लोगों की मुख्यमंत्री से मुलाकात को अस्वभाविक नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे यह अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए कि यह राजनीतिक मुलाकात है ।

मंगलवार को बिहार विधानसभा परिसर स्थित कक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद ने मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी इन दिनों प्रदेश की यात्रा पर हैं और सरकार के खिलाफ लगातार "विषवमन" कर रहे हैं । वशिष्ठ ने बिहार विधानसभा के एनपीआर 2020 के प्रपत्र में ट्रांसजेंडर का समावेश किए जाने के साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर 2010 में अंकित कंडिकाओं के अनुसार एनपीआर कराए जाने तथा राज्य में एनआरसी की कोई आवश्यकता नहीं से संबंधित प्रस्ताव को मंगलवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिये जाने को एक आदर्श स्थिति बताया।

उन्होंने कहा कि सदन के सदस्यों ने ऐसा करके पूरे देश को एक संदेश देने का काम किया है । यह पूछे जाने पर कि क्या इस साल के अंत में जदयू और राजद फिर से साथ होंगे, वशिष्ठ ने इसे खारिज करते हुए कहा कि राजद के साथ कोई "नज़दीकियां" नहीं। हमलोग राजग में मजबूती से हैं और आगे भी रहेंगे।

भाकपा नेता कन्हैया कुमार के सीएए—एनपीआर—एनआरसी के खिलाफ अभियान के बारे में पूछे जाने पर वशिष्ठ ने कहा कि जिनके पास कोई कार्यक्रम नहीं वे ही संविधान बचाने की बात करते हैं । वशिष्ठ ने कहा कि एक मार्च को पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले “कार्यकर्ता सम्मेलन” में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद हैं।

टॅग्स :बिहारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया