MP Ki Taja Khabar: 'दिग्विजय राजा नहीं, राजा तो सिंधिया हैं', वनमंत्री विजय शाह ने कही ये बात
By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 19, 2020 18:13 IST2020-07-19T18:13:02+5:302020-07-19T18:13:02+5:30
भाजपा विधायक और मंत्री राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में लगातार बयान देकर कांग्रेस नेताओं को घेर रही हैं।

मध्य प्रदेश में बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निधाना साध रही है।
मध्य प्रदेश में एक ओर कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाने पर लिए हुए है और उनके खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रही है। वहीं, भाजपा विधायक और मंत्री राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में लगातार बयान देकर कांग्रेस नेताओं को घेर रही हैं। राज्य के वनमंत्री विजय शाह शाह ने सिंधिया का समर्थन करते हुए दिग्विजय सिंह को नकली राजा और सिंधिया को असली राजा तक बता डाला ।
मंत्री बनाए जाने के बाद अपने गृह नगर खंडवा पहुंचे वनमंत्री ने ये बात खंडवा जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित उनके सम्मान समारोह में कहीं। कार्यकर्ताओँ को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रदेश में नकली राजाओं का हुजूम है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह राजा नहीं हैं, असली राजा तो सिंधिया हैं।
शाह ने कहा कि कांग्रेस के नकली राजा और व्यापारी भाई कमलनाथ ज्यादा नहीं चल पाएंगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खूब मेहनत की थी, मगर पार्टी ने उनका अपमान किया।
सिंधिया समर्थक विधायकों द्वारा विधायकी छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि विधायकी छोड़ना आसान बात नहीं है, सिंधिया समर्थक विधायकों ने जनहित में अपनी विधायकी भी छोड़ी। उन्होंने कहा कि सिंधिया ने अपमान बर्दाश्त नहीं किया, जनता के हित में कांग्रेस छोड़ दी। जो वादे शिवराज और सिंधिया ने किए हैं, वे सभी पूरे होंगे।