नौसेना पर बरसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा- 'आइंदा आना नहीं मेरे पास'
By भारती द्विवेदी | Updated: January 11, 2018 20:01 IST2018-01-11T19:46:28+5:302018-01-11T20:01:33+5:30
जब गडकरी मंच से नौसेना को जमकर फटकार लगा रहे थे, तब वहां पश्चिमी नौसैनिक कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा भी मौजूद थे।

नौसेना पर बरसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा- 'आइंदा आना नहीं मेरे पास'
नौसेना को साउथ मुंबई में फ्लैट या क्वार्टर बनाने के लिए एक इंच भी जमीन नहीं दूंगा। नौसेना की जरूरत सीमाओं पर है, जहां से आतंकवादी घुसपैठ करते हैं। नौसेना साउथ मुंबई में क्यों रहना चाहता है?
ये बात गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत के पहले इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनस के कार्यक्रम में बोली। जब गडकरी मंच से नौसेना को जमकर फटकार लगा रहे थे, तब वहां पश्चिमी नौसैनिक कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा भी मौजूद थे।
#WATCH: Union Minister Nitin Gadkari says, 'Navy is needed at the borders, from where terrorists come, why does everyone (in Navy) want to live in South Mumbai? They came to me asking for a plot, I said I will not give even an inch of land.' pic.twitter.com/45gQDlbcBP
— ANI (@ANI) January 11, 2018
नौसेना ने साउथ मुंबई के मालाबार हिल में एक पुल के निर्माण की अनुमति नहीं दी थी। जिसके बाद से नेवी और केंद्रीय मंत्री के बीच विवाद शुरू हुआ था। कार्यक्रम में नाराजगी दिखाते हुए गडकरी ने कहा, 'नौसेना विकास के कामों में अड़ंगा डाल रही है। मंत्री ने आगे कहा कि ये लोग मेरे पास आए थे जमीन मांगने लेकिन मैंने कहा मैं एक इंच जमीन नहीं दूंगा। आइंदा आना नहीं मांगने। आप लोगों का सम्मान करता हूं लेकिन साउथ मुंबई में क्यों रहना है।'