लाइव न्यूज़ :

मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने बंगाल की सक्रिय राजनीति में लौटने की इच्छा व्यक्त की, कहा- इस बारे में पार्टी से करूंगा बात

By भाषा | Updated: August 10, 2020 01:10 IST

तथागत रॉय 2002-2006 तक प्रदेश भाजपा के मुखिया थे और 2002-2015 तक भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने की सक्रिय राजनीति में लौटने की इच्छा व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि मैं अपने राज्य लौटने के बाद, पार्टी से इस बारे में बात करूंगा।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुछ महीने शेष रहने के बीच मेघालय के राज्यपाल और पूर्व भाजपा नेता तथागत रॉय ने राज्यपाल के तौर पर कार्यकाल खत्म होने के बाद अपने गृह राज्य की सक्रिय राजनीति में लौटने की इच्छा व्यक्त की है। पश्चिम बंगाल भाजपा के 74 वर्षीय पूर्व प्रमुख ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों से असहमति जताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को ये बातें रास नहीं आएंगी।

एक वेबिनार (ऑनलाइन संगोष्ठी) के दौरान रॉय ने पश्चिम बंगाल की सक्रिय राजनीति में लौटने की अपनी इच्छा जाहिर की। रॉय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "राज्यपाल के तौर पर मेरा कार्यकाल खत्म होने के बाद, मैं सक्रिय राजनीति में लौटना तथा पश्चिम बंगाल की सेवा करना चाहूंगा। मैं अपने राज्य लौटने के बाद, पार्टी से (इस बारे में) बात करूंगा। इसे स्वीकारना या खारिज करना उन पर है।"

रॉय 2002-2006 तक प्रदेश भाजपा के मुखिया थे और 2002-2015 तक भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। उन्हें मई 2015 में त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया और अगस्त 2018 में उन्हें मेघालय का राज्यपाल बनाया गया। राज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल मई में खत्म हो गया लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे बढ़ा दिया गया।

रॉय ने किसी का भी नाम लिए बिना कहा, "पश्चिम बंगाल में गाय हमारी माता है वाली उत्तर भारत की संस्कृति काम नहीं करेगी। गाय के दूध में सोना होता है या गोमूत्र से कोविड-19 का उपचार हो सकता है जैसे बयान भाजपा की पश्चिम बंगाल में मदद नहीं करेंगे।" बहरहाल, भाजपा के प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष ने मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं भगवा दल का एक धड़ा मानता है कि रॉय की टिप्पणी में घोष पर निशाना साधा गया।

टॅग्स :पश्चिम बंगालवेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया