लाइव न्यूज़ :

मायावती ने राजस्थान में बसपा की राजस्थान कार्यकारिणी भंग की, सभी 6 विधायक चले गए हैं कांग्रेस में

By भाषा | Updated: September 24, 2019 11:18 IST

राज्य में बसपा के सभी छह विधायक 16 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देदो दिन पहले हुई BSP की प्रदेश स्तरीय बैठक में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे।राज्यसभा के पूर्व सदस्य मुनकाद अली को राजस्थान प्रदेश की जिम्मेदारी दी गयी है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने राजस्थान में पार्टी की कार्यकारिणी भंग कर दी है। उन्होंने यह कदम बसपा के सभी छह विधायकों के कांग्रेस में चले जाने और पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना के बाद उठाया है।

बसपा के राजस्थान प्रदेश प्रभारी भगवान सिंह बाबा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्थान में पार्टी की संपूर्ण कार्यकारिणी भंग कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि यह कदम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर उठाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक रामजी गौतम एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य मुनकाद अली को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में बसपा के सभी छह विधायक 16 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद दो दिन पहले हुई पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे।

टॅग्स :मायावतीराजस्थानकांग्रेसबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

राजनीति अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया