पीएम मोदी, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 14:24 IST2019-09-26T14:24:06+5:302019-09-26T14:24:06+5:30
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''डॉक्टर मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर हम उनकी निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके शानदार योगदान को याद करते हैं।'' उन्होंने कहा, ''जन्मदिन पर उन्हें मेरी शुभकामनाएं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।''

प्रधानमंत्री ने मनमोहन सिंह को 87वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन दिन की बधाई दी।
सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''डॉक्टर मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर हम उनकी निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके शानदार योगदान को याद करते हैं।'' उन्होंने कहा, ''जन्मदिन पर उन्हें मेरी शुभकामनाएं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।''
On his birthday, let us acknowledge Dr Manmohan Singh Ji’s selfless service, dedication & incredible contribution to the cause of nation building.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 26, 2019
My best wishes to him on his birthday. I pray for his good health and happiness in the years to come. #HappyBirthdayDrSinghhttps://t.co/JYvnBfMih9
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, ''डॉक्ट मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। आप दीर्घायु हों। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह मनमोहन सिंह की बातों को सुने। '' उन्होंने कहा, ''अगर इस वक्त देश को आर्थिक बदहाली से बाहर निकालने का रास्ता कोई दिखा सकता है तो वह मनमोहन सिंह हैं।"
आईएनएक्स मीडिया मामले में तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, ''आज डॉक्टर मनमोहन सिंह 87 साल के हो गए। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को 4 जुलाई, 1991 के अपने बजट के जरिए बदल दिया था। उनके ज्ञान की फिलहाल सबसे ज्यादा जरूरत है।''
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''10 वर्षों तक देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री तथा विद्वान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ।'' उन्होंने कहा, ''ईश्वर आपको स्वस्थ,प्रसन्न रखे तथा दीर्घ आयु प्रदान करें ताकि लंबे समय तक आपकी विद्वता व ज्ञान का लाभ देश और दुनिया को मिलता रहे।'' पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने मनमोहन सिंह को 87वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। ’’
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह आज 87 वर्ष के हो गए। वे जाने माने अर्थशास्त्री हैं और 10 वर्षो तक कांग्रेस नीत सरकार में प्रधानमंत्री रहे हैं । उन्हें देश में आर्थिक सुधार लाने वाले वित्त मंत्री के रूप में भी जाना जाता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं उनकी लम्बी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। ’’