कांग्रेस की जन-आक्रोश रैली में बोले मनमोहन सिंह- मोदी सरकार वादों को पूरा करने में विफल रही

By भाषा | Updated: April 29, 2018 13:38 IST2018-04-29T13:38:06+5:302018-04-29T13:38:06+5:30

इससे पहले कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा, 'चार साल में सरकार ने देश को जिस तरह से नुकसान पहुंचाया है, उससे सभी दुखी हैं।

Manmohan Singh-narendra modi-Jan-aakrosh-rally-ramlila-maidan-congress | कांग्रेस की जन-आक्रोश रैली में बोले मनमोहन सिंह- मोदी सरकार वादों को पूरा करने में विफल रही

कांग्रेस की जन-आक्रोश रैली में बोले मनमोहन सिंह- मोदी सरकार वादों को पूरा करने में विफल रही

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में बदलाव आएगा। 'जन आक्रोश' रैली में सिंह ने कहा, 'मोदी सरकार अपने हर वादे को पूरा करने में विफल रही। चार साल पहले जो वादे किए थे वो आज तक पूरे नहीं हुए।" 

उन्होंने कहा, 'महंगाई बहुत बढ़ गई है। नौजवान नौकरी नहीं मिलने से परेशान हैं। दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। इस पर मोदी सरकार ध्यान नहीं दे रही है।' सिंह ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत घट गई लेकिन पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में बदलाव आएगा और इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खड़ा होना होगा। सिंह ने कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे लोग हजारों करोड़ लेकर भाग गए। इससे बैंक कमजोर हो गए हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही है।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा, 'चार साल में सरकार ने देश को जिस तरह से नुकसान पहुंचाया है, उससे सभी दुखी हैं। महिलाएं, नौजवान, किसान, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं।' उन्होंने कहा, 'इस रैली से यह संकल्प लेकर जाना है कि हमे राहुल गांधी के सन्देश को घर घर तक पहुंचाना है।' 

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'इस सरकार के कार्यकाल में समाज का तानाबाना छिन्न-भिन्न हो गया है। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। इस माहौल को बदलना होगा। यह बदलाव राहुल गांधी के नेतृत्व में ही हो सकता है।'

Web Title: Manmohan Singh-narendra modi-Jan-aakrosh-rally-ramlila-maidan-congress

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे