लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय राउत का ट्वीट, '162 से ज्यादा, थोड़ा इंतजार करें और देखिए' 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 08:55 IST

महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद संजय राउत और भी ज्यादा हमलावर हो गए हैं। लगातार मोदी सरकार और महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले  संजय राउत ने ट्वीट कर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर हमला बोला था।संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल को सोमवार शाम को मुंबई के होटल में आकर शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस के 162 विधायकों को देखना चाहिए। 

शिवसेना प्रवक्ता और नेता संजय राउत आज सुबह ट्वीट कर कहा कि 162 से ज्यादा, थोड़ा इंतजार करिए और देखिए। मालूम हो कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद संजय राउत और भी ज्यादा हमलावर हो गए हैं। लगातार मोदी सरकार और महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। 

इससे पहले  संजय राउत ने ट्वीट कर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर हमला बोला था। संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल को सोमवार शाम को मुंबई के होटल में आकर शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस के 162 विधायकों को देखना चाहिए।  शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस मुंबई के एक पांच सितारा होटल में सोमवार की शाम को अपने 162 विधायकों की ‘‘परेड’’ की। शिवसेना के नेता संजय राउत ने ट्वीट कर राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से अपील की कि तीनों दलों के विधायकों की ‘‘परेड’’ को वह देखें।

राउत ने राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा था, ‘‘हम सब एक हैं और साथ हैं, हमारे 162 विधायकों को पहली बार शाम सात बजे ग्रांड हयात में देखिए, महाराष्ट्र के राज्यपाल खुद आएं और देखें।’’ राकांपा के एक नेता ने कहा, ‘‘जनभावना को अपनी तरफ करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। जब हम 162 विधायकों का एक हॉल में परेड कराएंगे, तो पूरा देश देखेगा कि भाजपा राज्यपाल के पद का दुरुपयोग कर महाराष्ट्र में गंदा खेल कर रही है।’’ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के विधायक फिलहाल मुंबई के अलग-अलग होटलों में ठहरे हुए हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रसंजय राउतशिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी