प्रियंका गांधी का BJP पर अटैक, महाराष्ट्र में कर्नाटक का खेल दोहराना चाहती है बीजेपी

By भाषा | Updated: November 25, 2019 09:41 IST2019-11-25T09:41:11+5:302019-11-25T09:41:11+5:30

प्रियंका ने सवाल किया, "क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुँच चुके हैं?''

Maharashtra political drama: Priyanka Gandhi slams BJP, says party repeating game it played in Karnataka | प्रियंका गांधी का BJP पर अटैक, महाराष्ट्र में कर्नाटक का खेल दोहराना चाहती है बीजेपी

फाइल फोटो

Highlightsप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी । शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा अपने विधायकों को मुंबई के अलग अलग होटलों में रखे हुए है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने एवं उसके बाद के राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या देश अब "जनादेश के खुले अपहरण '' के दौर में पहुंच चुका है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में (संवैधानिक) संस्थाओं और संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली और उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से तो मदद नहीं निकली।"

प्रियंका ने सवाल किया, "क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुँच चुके हैं?'' गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी । इसके बाद से शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा अपने विधायकों को मुंबई के अलग अलग होटलों में रखे हुए है। भाजपा की सरकार बनने को लेकर इन तीनों दलों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है। 

 

Web Title: Maharashtra political drama: Priyanka Gandhi slams BJP, says party repeating game it played in Karnataka

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे