महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तारः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खून से सोनिया गांधी को पत्र लिखा, 100 ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: January 2, 2020 18:37 IST2020-01-02T18:37:18+5:302020-01-02T18:37:18+5:30

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति सोलापुर शहर मध्य विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। पुणे से 250 किलोमीटर दूर सोलापुर में कांग्रेस भवन के बाहर पार्टी कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए।

Maharashtra cabinet expansion: Congress workers write to Sonia Gandhi with blood, 100 resigns | महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तारः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खून से सोनिया गांधी को पत्र लिखा, 100 ने दिया इस्तीफा

कार्यकर्ताओं ने प्रणीति को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग की।

Highlightsराज्य मंत्रिमंडल में प्रणीति को शामिल नहीं किए जाने के खिलाफ कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे।सोलापुर शहर इकाई की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं सहित करीब 100 कांग्रेसी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों में विरोध स्वरूप इस्तीफा दे चुके हैं।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विधायक प्रणीति शिंदे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर बृहस्पतिवार को सोलापुर में पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध जताते हुए धरना दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति सोलापुर शहर मध्य विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। पुणे से 250 किलोमीटर दूर सोलापुर में कांग्रेस भवन के बाहर पार्टी कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिमंडल में प्रणीति को शामिल नहीं किए जाने के खिलाफ कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि सोलापुर शहर इकाई की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं सहित करीब 100 कांग्रेसी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों में विरोध स्वरूप इस्तीफा दे चुके हैं।

कार्यकर्ताओं ने प्रणीति को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग की। कांग्रेस के पार्षद और पार्टी की प्रदेश युवा शाखा के सचिव विनोद भोसले ने कहा, ‘‘हम जल्द से जल्द प्रणीति को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग करते हैं । अपनी मांगों को लेकर हम आज धरना दे रहे हैं।’’ भोसले ने कहा, ‘‘हम पार्टी के खिलाफ नहीं बल्कि कुछ वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनकी वजह से प्रणीति ताई मंत्री नहीं बन पायीं।’’

सोलापुर से तीन बार की कांग्रेस विधायक प्रणीति शिंदे को महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल नहीं किये जाने से वहां के पार्टी कार्यकर्ता काफी नाराज हो गये हैं और एक कार्यकर्ता ने तो खून से विरोध पत्र लिखा है जबकि एक अन्य ने इस्तीफा दे दिया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 26 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को शामिल कर सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद् का विस्तार किया था। पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति सोलापुर सिटी (मध्य) से तीसरी बार कांग्रेस विधायक निर्वाचित हुई हैं। सोलापुर के जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नितिन नागने ने सोनिया गांधी को खून से पत्र लिखा और दावा किया कि प्रणीति एवं उनके पिता ने पार्टी के लिए काफी मेहनत की और दोनों नेतृत्व के प्रति निष्ठावान रहे ‘लेकिन पार्टी उन्हें हाशिये पर डाल रही है।’’

उन्होंने मांग की कि पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे को राज्यसभा के लिए नामित किया जाए और प्रणीति को राज्य सरकार में कुछ बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। एक अन्य घटनाक्रम में सोलापुर से कांग्रेस पार्षद फिरदौस पटेल ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट को पत्र लिखकर सूचित किया कि वह प्रणीति को मंत्री नहीं बनाए जाने की वजह से पार्टी और पार्षद पद से इस्तीफा दे रही हैं। 

Web Title: Maharashtra cabinet expansion: Congress workers write to Sonia Gandhi with blood, 100 resigns

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे