लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: कांग्रेस के नाना पटोले का महाराष्ट्र विस अध्यक्ष बनना तय, भाजपा प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 18, 2019 20:11 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर होंगे। शनिवार को भाजपा ने किशन कथोरे को प्रत्याशी बनाया था, हालांकि पार्टी ने नाम वापस ले लिया है। इससे पहले शनिवार (30 नवबंर) को महाराष्ट्र विधानसभा में 169 वोटों से बहुमत परीक्षण पास कर लिया था। वहीं, इससे पहले शिवसेना, एनसीप और कांग्रेस के बीच उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर मची खींचतान थी। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के पद को स्वीकार कर लिया है और अब पार्टी के वरिष्ठ विधायक नाना पटोले का नाम इस पद के लिए आगे बढ़ाया है। पटोले विदर्भ में साकोली विधानसभा सीट से विधायक हैं। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उद्धव ठाकरे संग कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले बालासाहब थोरात ने कहा कि नाना पटोले को स्पीकर के लिए उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है। जबकि पटोले के मुकाबले के लिए भाजपा ने किशन कथोरे को प्रत्याशी बनाया था। जिनका नाम वापस हो गया। पढ़ें हर अपडेट्स...

01 Dec, 19 10:52 AM

कांग्रेस के नाना पटोले का महाराष्ट्र विस अध्यक्ष बनना तय, भाजपा प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

कांग्रेस नेता नाना पटोले का महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि भाजपा उम्मीदवार किशन कथोरे ने रविवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन वापस लेने की समयसीमा रविवार को सुबह दस बजे तक थी। कांग्रेस ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर पार्टी विधायक पटोले के नाम का शनिवार को एलान किया जबकि भाजपा ने कथोरे को अपना प्रत्याशी बनाया था। पटोले विदर्भ में साकोली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि कथोरे ठाणे में मुरबाड से विधायक हैं। यह दोनों का विधायक के तौर पर चौथा कार्यकाल है।

01 Dec, 19 10:21 AM

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुनाव पर एनसीपी ने कहा कि इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विपक्ष ने भी फार्म भरा था, लेकिन अन्य विधायकों के अनुरोध और विधानसभा की गरिमा को बनाए रखने के लिए, उन्होंने नाम वापस ले लिया। अब अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होना है।

 

01 Dec, 19 10:20 AM

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किशन कठोरे ने वापस लिया नाम

चंद्रकांत पाटिल, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने कल महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किशन कठोरे को नामित किया था। लेकिन, उकसाने के अनुरोध के बाद, हमने कथोरे की उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया है।

 

01 Dec, 19 10:18 AM

विधानसभा भवन पहुंचे पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस

 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

राजनीति अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन