लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: मायावती-जोगी के गठबंधन के बाद भी कांग्रेस को है उम्मीद, सपा-बसपा से अभी बातचीत टूटी नहीं

By भाषा | Updated: September 23, 2018 21:51 IST

मध्यप्रदेश बसपा प्रभारी राम अचल राजभर ने बताया था कि बसपा मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’

Open in App

भोपाल, 23 सितंबर: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को कहा कि इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ कांग्रेस की बातचीत चल रही है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन टूटने पर पूछे गये एक सवाल पर उन्होंने यहां मीडिया को बताया, ‘‘गठबंधन के लिए बसपा एवं सपा के साथ हमारी बातचीत अभी चल रही है।’’ उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता (गैर भाजपा) वोटों के बिखराव को रोकने की है, ताकि भाजपा को फायदा न हो।

कमलनाथ ने दावा किया कि इसके सार्थक परिणाम निकलेंगे।

उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनकी आज सुबह गठबंधन के लिए बातचीत हुई है।

कमलनाथ ने बताया कि बसपा और कांग्रेस के साथ सपा के तालमेल को लेकर बातचीत जारी है। समझौता हो भी सकता है और नहीं भी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि बुआ-भतीजे (मायावती एवं अखिलेश यादव) भाजपा को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हराने के लिए कांग्रेस का साथ देंगे।’’ गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा द्वारा तीन विधायकों सहित 22 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से इस बात की अटकलें शुरू हो गई थीं कि अब बसपा-कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा।

अपने प्रत्याशियों की गुरूवार को पहली सूची जारी करने के बाद मध्यप्रदेश बसपा प्रभारी राम अचल राजभर ने बताया था कि बसपा मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसबीएसपीकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे