लाइव न्यूज़ :

चुनाव प्रचार से दिग्विजय सिंह ने किया किनारा, कहा- मेरे भाषण से कटते हैं कांग्रेस के वोट, इसलिए नहीं जाता

By भाषा | Updated: October 16, 2018 17:06 IST

दिग्विजय का यह वीडियो मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से करीब डेढ़ महीने पहले मीडिया में वायरल हुआ है।

Open in App

भोपाल, 16 अक्टूबर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक विवादास्पद वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कथित रूप से कह रहे हैं कि मेरे भाषण देने से कांग्रेस के वोट कटते हैं, इसलिए मैं पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने नहीं जाता हूं।

दिग्विजय का यह वीडियो मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से करीब डेढ़ महीने पहले मीडिया में वायरल हुआ है। इससे पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित मध्यप्रदेश की राजनीति में हल-चल मच गई है।

यह वीडियो शनिवार का है और इसमें दिग्विजय मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक जीतू पटवारी के भोपाल स्थित निवास से बाहर निकलते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक रूप से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

दिग्विजय सिंह का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो में दिग्विजय साफ शब्दों में कार्यकर्ताओं से कह रहे है, ‘‘देखो, ख्वाब देखते रह जाओगे अगर काम नहीं किया तो । नहीं बनेगी सरकार अगर ऐसे काम किया तो । जिसको टिकट मिले, चाहे दुश्मन को मिले, जिताओ।’’ वह इस वीडियो में अपनी वेदना प्रकट करते हुए आगे कह रहे हैं, ‘‘और मेरा काम केवल एक है- कोई प्रचार नहीं, कोई भाषण नहीं । मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कटते हैं ।

इसलिए मैं कहीं जाता ही नहीं।’’ जब उनसे वायरल हुए वीडियो के बारे में सवाल किया गया तो दिग्विजय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को आज बताया, ‘‘वे (मीडिया) इसे सही परिप्रेक्ष्य में नहीं दिखा रहे हैं। वे इसके पहले हिस्से को नहीं दिखा रहे हैं। यदि आप पहला हिस्सा भी सुनोगे तो आपको लगेगा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं कहा गया है। सही परिप्रेक्ष्य में कहा गया है।’’

 

दिग्विजय के वायरल हुए इस वीडियो पर चुटकी लेते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा, ‘‘ये दर्द हमने नहीं दिया। यह दर्द कांग्रेस ने ही दिया है मित्रो। उनके (दिग्विजय) पोस्टर नहीं लगा रहे, उनके फोटो नहीं छप रहे, उनको तवज्जो नहीं दे रहे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि कांग्रेस एक नेता की ऐसी दुर्दशा करेगी।’’ चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘कम से कम कांग्रेस के लोग अपने नेता की इज्जत करें।’’ वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस वीडियो पर मीडिया से कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि उन्होंने (दिग्विजय) किस संदर्भ में यह बयान दिया।’’

कांग्रेस की समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं दिग्विज

दिग्विजय मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं । राज्य में अभी मुख्य रूप से कमलनाथ और मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ही सक्रिय रूप से प्रचार करते नजर आ रहे हैं । पिछले महीने 17 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भोपाल स्थित भेल दशहरा मैदान में एक सभा हुई थी। इस कार्यक्रम स्थल के बाहर नौ नेताओं के कट आउट लगे थे । इसमें दिग्विजय नहीं थे ।

पूर्व मुख्यमंत्री पर बसपा प्रमुख मायावती ने भी हाल ही में भाजपा और संघ का एजेंट होने का आरोप लगाया था। मायावती ने कहा था कि राहुल गांधी एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन चाहते थे, लेकिन दिग्विजय जैसे नेताओं के चलते गठबंधन नहीं हो सका।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावदिग्विजय सिंहकांग्रेसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

राजनीति अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी