लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के एक और विधायक ने पार्टी छोड़ थामा बीजेपी का दामन, विधानसभा की सदस्यता से भी दिया इस्तीफा

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 12, 2020 17:02 IST

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बडामलहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने रविवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में कांग्रेस के एक और विधायक पार्टी को छोड़कर भाजपा में चले गए हैं। बड़ा मलहरा सीट से विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा में शामिल हो गए।इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बगावत कर कांग्रेस के 22 विधायक, भाजपा मैं चले गए थे।

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के एक और विधायक पार्टी को छोड़कर भाजपा में चले गए हैं। इसके पहले गत मार्च माह में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बगावत कर कांग्रेस के 22 विधायक, भाजपा मैं चले गए थे। इसके बाद कमलनाथ सरकार को जाना पड़ा था। राज्य के बुंदेलखंड क्षेत्र के छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा सीट से विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें राज्य सरकार मैं मंत्री बनाया जा सकता है।

पहले उमा भारती से मिले :

प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा में शामिल होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बंगले पर पहुंचे। इसके  बाद वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी  शर्मा के साथ मुख्यमंत्री निवास जाकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिठाई खिलाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। बाद में प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर में  आयोजित कार्यक्रम में प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के पार्टी प्रमुख वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह आदि भी मौजूद थे।

इस मौके पर प्रद्युम्न सिंह लोधी बताया ने बताया कि वह अपने क्षेत्र की  एक बड़ी सिंचाई योजना के लिए काफी समय से प्रयासरत थे, जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंजूर नहीं किया। जब वह इसको लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले तो उन्होंने तत्काल मंजूरी दे दी। इसके बाद वह भाजपा में आ गए, क्योंकि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास चाहिए है। इस दौरान आपने बताया कि उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा प्रोटम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सौंप दिया है।

मंत्री बन सकते हैं लोधी :

बताया जा रहा है कि प्रद्युम्न सिंह लोधी को शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया जाएगा। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पूर्व मुख्य मंत्री उमा भारती ने विस्तार में बुंदेलखंड और खास तौर पर लोधी समाज की अनदेखी के आरोप लगाए थे। इसी को देखते हुए अब उनके मंत्री बनने की संभावना ज्यादा बढ़ गई हैं। वैसे भी शिवराज मंत्रीमंडल में एक मंत्री का पद खाली है। इसलिए लोधी को मंत्री बनाए जाने में कोई बाधा नहीं है। दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव में प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भाजपा प्रत्याशी ललिता यादव को हराया था।

माधवराव सिंधिया 10 मार्च को बीजेपी में शामिल हो गए थे। (फाइल फोटो)

सिंधिया के साथ जिन्होंने दिए थे इस्तीफे:

इसके पूर्व गत 10  मार्च को कांग्रेस से 22 विधायक इस्तीफा देकर भाजपा मैं आ चुके हैं। सिंधिया के साथ इस्तीफा देने में इमरती देवी, राजवर्धन सिंह, रक्षा सरोनिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, रनवीर जाटव, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, रघुराज सिंह कंसाना, गिराज दंडोतिया, मुन्नालाल गोयल, जसमंत जाटव, मनोज चौधरी, ऐदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह, प्रभुराम चौधरी, जजपाल सिंह, सुरेश धाकड़, कमलेश जाटव, तुलसी सिलावट, बृजेंद्र सिंह यादव और हरदीप सिंह शामिल हैं।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है