एमपी में 26 सीट पर उपचुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा-समय पर इलेक्शन, रक्षाबंधन से पहले तारीख

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 20, 2020 16:52 IST2020-07-20T16:52:03+5:302020-07-20T16:52:03+5:30

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि संवैधानिक स्थिति को देखा जाए तो 6 माह के अंदर उपचुनाव हो जाना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों को देखा जाए तो हम धारा 324 के तहत सरकारों से बात भी कर सकते हैं।

Madhya Pradesh by election bjp congress 26 seats Chief Election Commissioner Sunil Arora on time date before Rakshabandhan | एमपी में 26 सीट पर उपचुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा-समय पर इलेक्शन, रक्षाबंधन से पहले तारीख

24 स्थानों  पर  कांग्रेस विधायकों के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के कारण उपचुनाव प्रस्तावित हैं।

Highlightsभारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील आरोड़ा ने ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम में  कहा कि मध्य प्रदेश में उपचुनाव तय समय पर ही होंगे।मध्य प्रदेश में उपचुनाव समय पर कराए जाएंगे।  गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 26 विधानसभा क्षेत्रों  पर उपचुनाव होने है। 2 सीटें जौरा से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा और आगर मालवा से भाजपा विधायक मनोहर ऊँटवाल के निधन के कारण उपचुनाव होना है। 

भोपालः देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश में उपचुनाव तय समय पर ही होंगे। उन्होंने संकेत दिए हैं कि रक्षाबंधन के पहले उपचुनाव की तारीखें घोषित कर दी जाएंगी।

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील आरोड़ा ने ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम में  कहा कि मध्य प्रदेश में उपचुनाव तय समय पर ही होंगे। यानी सितंबर के अंत कर ये चुनाव होंगे। चुनाव समय पर हो यह हमारी  मंशा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि संवैधानिक स्थिति को देखा जाए तो 6 माह के अंदर उपचुनाव  हो जाना चाहिए।विपरीत परिस्थितियों को देखा जाए तो हम धारा 324 के तहत सरकारों से बात भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसे लेकर आयोग की एक बैठक होने वाली है, इस बैठक में कई मुददों पर चर्चा होगी, लेकिन  बैठक में उपचुनाव की तारीखों को लेकर कोई चर्चा नहीं होगी। मध्य प्रदेश में उपचुनाव समय पर कराए जाएंगे।  गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 26 विधानसभा क्षेत्रों  पर उपचुनाव होने है।

इनमें 24 स्थानों  पर  कांग्रेस विधायकों के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के कारण उपचुनाव प्रस्तावित हैं। इसके अलावा 2 सीटें जौरा से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा और आगर मालवा से भाजपा विधायक मनोहर ऊँटवाल के निधन के कारण उपचुनाव होना है। 

Web Title: Madhya Pradesh by election bjp congress 26 seats Chief Election Commissioner Sunil Arora on time date before Rakshabandhan

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे