मध्य प्रदेश चुनाव: BJP विधायक के पिता कांग्रेस में हुए शामिल, राहुल ने दिलाई सदस्यता

By स्वाति सिंह | Updated: September 29, 2018 09:13 IST2018-09-29T09:13:17+5:302018-09-29T09:13:17+5:30

शुक्रवार को रीवा में पुष्पराज सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।

Madhya Pradesh Assembly Elections: BJP MLA Divyaraj singh's father pushpraj singh joins Congress | मध्य प्रदेश चुनाव: BJP विधायक के पिता कांग्रेस में हुए शामिल, राहुल ने दिलाई सदस्यता

मध्य प्रदेश चुनाव: BJP विधायक के पिता कांग्रेस में हुए शामिल, राहुल ने दिलाई सदस्यता

भोपाल, 29 सितंबर: मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और रीवा के पूर्व विधायक रहे पुष्पराज सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ली।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश में थे। इसी दौरान शुक्रवार को रीवा में पुष्पराज सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।  

इसके बाद कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया।  उन्होंने लिखा 'रीवा के वरिष्ठ नेता श्री पुष्पराज सिंह जी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष पार्टी में वापसी की। पुष्पराज सिंह जी का कांग्रेस परिवार में पुनः स्वागत है।  #BadlegaMadhyaPradesh


गौरतलब है कि पुष्पराज सिंह बीजेपी के पूर्व विधायक थे। उनके बेटे दिव्यराज सिंह रीवा जिले की सिरमौर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। लेकिन इससे पहले वह कांग्रेस के कार्यकाल में मंत्री भी रह चुके हैं।  जिसके बाद साल 2008 में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं बीते दिनों मध्य प्रदेश के कटनी जिले की पद्मा शुक्ला ने कांग्रेस से हाथ मिलाया था। 

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश में थे। राहुल गांधी यहां कांग्रेस की 'राम पथ गमन यात्रा' में चित्रकूट रैली करने गए थे।

यहां जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने राफेल डील को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने पुराना कॉन्ट्रैक्ट बदला है। उन्होंने एचएएल से छीनकर अपने दोस्त को यह डील दी है। 

Web Title: Madhya Pradesh Assembly Elections: BJP MLA Divyaraj singh's father pushpraj singh joins Congress

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे