लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में अमित शाह का शंखनाद, 5 सभाएं और महाकाल दर्शन के साथ होगा आगाज

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 6, 2018 11:15 IST

इंदौर पहुंचने के बाद अमित शाह दिनभर कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। जनसंपर्क महाभियान के शुभारंभ के बाद इंदौर के दशहरा मैदान में अमित शाह संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Open in App

इंदौर, 6 अक्टूबर: राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहअब मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान का आगाज कर रहे हैं। शाह शनिवार को इंदौर से पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर चुनावी शंखनाद करेंगे।

बीजेपी के मुताबिक, शाह 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे, जिसके बाद दोपहर 12 बजे दशहरा मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इंदौर पहुंचने के बाद अमित शाह दिनभर कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। जनसंपर्क महाभियान के शुभारंभ के बाद इंदौर के दशहरा मैदान में अमित शाह संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वह झाबुआ के कॉलेज ग्राउंड में इंदौर संभाग जनजातीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के तुरंत बाद वह रतलाम जाएंगे, जहां जावरा में उज्जैन संभाग के किसानों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

शाम करीब सवा 6 बजे उज्जैन के महानंदानगर में शाह उज्जैन संभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह देर शाम करीब साढ़े सात बजे महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने दौरे का समापन करेंगे।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

राजनीति अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित