मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BSP, पहली लिस्ट में इतने उम्मीदवारों की हुई घोषणा

By भाषा | Updated: September 22, 2018 09:12 IST2018-09-22T09:12:28+5:302018-09-22T09:12:28+5:30

वर्तमान में बसपा के चार विधायक हैं। मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा से बसपा विधायक बलवीर सिंह दंडोतिया का नाम सूची में नहीं है। 

Madhya Pradesh assembly election: BSP will fight all 230 seats, first list is here | मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BSP, पहली लिस्ट में इतने उम्मीदवारों की हुई घोषणा

फाइल फोटो

भोपाल, 22 सितंबर: साल के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की राह देख रहे कांग्रेस को करारा झटका देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरूवार को प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया और अपने 22 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी। मध्य प्रदेश बसपा प्रभारी राम अचल राजभर ने बताया, ‘‘बसपा मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘बसपा ने  22 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है, इनमें तीन विधायकों के नाम शामिल हैं।’’ वर्तमान में बसपा के चार विधायक हैं। मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा से बसपा विधायक बलवीर सिंह दंडोतिया का नाम सूची में नहीं है। बाकी तीन विधायक शीला त्यागी, ऊषा चौधरी एवं सत्य प्रकाश शंखवार को फिर टिकट दिया गया है।

सूची के अनुसार लाल सिंह केवट को सबलगढ़ विधानसभा सीट, सत्य प्रकाश को अंबाह, लाखन सिंह यादव को सेवड़ा, संजीव सिंह कुशवाहा को भिंड, प्रगति लाल यादव को करैरा, बालकृष्ण महोबिया को अशोकनगर, पुष्पेंद्र अहिरवार को चंदला, रामबाई परिहार को पथरिया, बेलन सिंह धुर्वे को जबेरा, उषा चौधरी को रैगांव एवं छंगेलाल कोल को अमरपाटन से उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, रामलखन सिंह पटेल को रामपुर बाघेलान सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि राम गरीब कोल को सिरमौर, पंकज सिंह पटेल को सिमरिया, सीमा सिंह को देवतालाब, शीला त्यागी को मनगवां, अशोक पैगाम को चितरंगी, अवध प्रताप सिंह को धोहनी, मोहदल सिंह पाव को जैतपुर, शिव प्रसाद कोल को बांधवगढ़, गोविंद पटेल को बोहरीबंद एवं बबीता गोटिया को सिहोरा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

Web Title: Madhya Pradesh assembly election: BSP will fight all 230 seats, first list is here

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे