लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 12 अन्य उम्मीदवारों की लिस्ट, इंदौर, गुना और ग्वालियर पर पार्टी ने नहीं खोले पत्ते

By भाषा | Updated: April 4, 2019 19:16 IST2019-04-04T18:54:47+5:302019-04-04T19:16:59+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: फिलहाल कांग्रेस ने प्रदेश की इन्दौर, विदिशा और ग्वालियर जैसी अहम सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं।

lok sabha elections 2019 mp congress released list of 12 more candidates total 21 names are declared | लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 12 अन्य उम्मीदवारों की लिस्ट, इंदौर, गुना और ग्वालियर पर पार्टी ने नहीं खोले पत्ते

वर्ष 2014 की मोदी लहर वाले आमचुनाव में कांग्रेस प्रदेश में केवल दो सीटों गुना (ज्योतिरादित्य सिंधिया) और छिंदवाड़ा (कमलनाथ) पर कब्जा कर सकी थी।

कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश के लिये 12 लोकसभा उम्मीदवारों की नयी सूची जारी कर दी। इसके साथ ही कांग्रेस ने प्रदेश की कुल 29 सीटों में से 21 पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ की परम्परागत छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से उनके पुत्र नकुलनाथ को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ दस दफा सांसद रहे हैं।

प्रदेश में पहले चरण का मतदान 29 अप्रैल दूसरे चरण का मतदान छह मई, तीसरे चरण का मतदान 12 मई तथा चौथे व अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा।

सूची में नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से उम्मीदवार बनाने के अलावा कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को खंडवा तथा प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को सीधी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

अजय सिंह नवंबर 2018 में सीधी जिले की चुरहट विधानसभा सीट से पराजित हो गये थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विधि शाखा के प्रमुख विवेक तन्खा को जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। उनके सामने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर से सांसद राकेश सिंह भाजपा के उम्मीदवार हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में तन्खा, सिंह से पराजित हो चुके हैं। कांग्रेस ने प्रभूसिंह ठाकुर को सागर, प्रताप सिंह लोधी को दमोह, राजाराम त्रिपाठी को सतना, सिद्धार्थ तिवारी को रीवा, कमल मरावी को मंडला, प्रहलाद टिपानिया (लोक गायक) को देवास (एससी) बाबूलाल मालवीय को उज्जैन (एससी) तथा डॉ. गोविंन्द मुजाल्दे को खरगोन (एसटी) से उम्मीदवार घोषित किया है।

फिलहाल कांग्रेस ने प्रदेश की इन्दौर, विदिशा और ग्वालियर जैसी अहम सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने गुना लोकसभा सीट से भी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। गुना से वर्तमान में कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद हैं।

वर्ष 2014 की मोदी लहर वाले आमचुनाव में कांग्रेस प्रदेश में केवल दो सीटों गुना (ज्योतिरादित्य सिंधिया) और छिंदवाड़ा (कमलनाथ) पर कब्जा कर सकी थी। शेष 27 सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया था।

Web Title: lok sabha elections 2019 mp congress released list of 12 more candidates total 21 names are declared



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Madhya Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/madhya-pradesh.