लाइव न्यूज़ :

BJP केरल में कर रही है कमल खिलाने की तैयारी, PM मोदी से मिले मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 4, 2018 20:19 IST

मोहनलाल की ओर से इस बात को फिलहाल मुहर ना मिली हो लेकिन खबरों की मानें तो 2019 के चुनाव से पहले वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 4 सितंबर: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति पूरी तरह गरमा चुकी है। ऐसे में कांग्रेस जहां महागठबंधन के जरिए जीत के दांव खेलने को तैयार है तो वहीं सत्ताधारी बीजेपी भी लिस्ट में पीछे नहीं है। 

बीजेपी दक्षिण में जीत के लिए अभी से तैयारी में जुट गई है।

केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु में बीजेपी ऐसे चेहरों को उतारना चाहती है जो लोकसभा चुनाव में जीत में मदद करें। ऐसे में हाल ही में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार  मोहन लाल ने मुलाकात की है। 

उनकी इस मुलाकात के बाद कवायद तेज हो गई है कि मोहन लाल जल्द बीजेपी का दामन थामने वाले हैं।

कहा तो ये भी गया कि बीजेपी में शामिल होने के बाद उनको केरल की तिरूवनंतपुरम की सीट से लोकसभा चुनाव  लड़ सकते हैं।

इसका मतलब साफ है कि अगर ऐसा होता है तो बीजेपी मोहनलाल को शशि थरूर के सामने उतारेगी। हांलाकि इन बातों का एक पोस्ट में खंडन भी किया गया है लेकिन कयासों का दौर फिर भी इस मुलाकात के बाद से जारी है।

मोहनलाल के जिस सीट से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है वहां से शशि थरूर 2014 में बीजेपी के राजगोपाल को हरा चुके हैं। खास बात ये है कि 2014 के मुलाबले 2016 तक राज्य में बीजेपी के वोट बैंक में 21 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 

हालांकि मोहनलाल की ओर से इस बात को फिलहाल मुहर ना मिली हो लेकिन खबरों की मानें तो 2019 के चुनाव से पहले वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। 

अगर वह बीजेपी का दामन सच में थामते हैं तो इसका पार्टी को वाकई खासा लाभ मिलने वाला है क्योंकि दक्षिण में मोहनलाल आम जनता के दिलों में राज करते हैं और लोग अपने चाहते वाले के चेहरे आधार पर वोट देंगे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं