लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में आज पीएम नरेंद्र मोदी की रैली, फूंकेंगे कर्नाटक का चुनावी बिगुल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 4, 2018 08:30 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेंगलुरु में बीजेपी रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली पूरे कर्नाटक में 90-दिवसीय नवनिर्माण यात्रा के यात्रा के समापन पर आयोजित की जा रही है।

Open in App

इस साल होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेंगलुरु में बीजेपी रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली पूरे कर्नाटक में 90-दिवसीय नवनिर्माण यात्रा के यात्रा के समापन पर आयोजित की जा रही है। आईएएनएस के मुताबिक पार्टी के एक पदाधिकारी ने शनिवार को कहा, "मोदी रविवार अपराह्न् यहां आएंगे और शाम को पैलेस मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पूरे राज्य के हजारों कार्यकर्ता और शहर के लोग शामिल होंगे।"

हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी एक नवंबर को शुरू हुए इस तीन माह की यात्रा के संपन्न होने पर 28 जनवरी को ही रैली संबोधित करने वाले थे, लेकिन उनके व्यस्त रहने की वजह से रैली चार फरवरी के लिए टाल दी गई थी। पार्टी पदाधिकारी ने आईएएनएस के बताया कि "संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा था और और फरवरी को बजट पेश किया जाना था, जिसके कारण मोदी पिछले रविवार को रैली में शामिल नहीं हो सकते थे, क्योंकि उस समय वह काफी व्यस्त थे।"

 

पदाधिकारी ने यह भी कहा कि, "हमने हजारों युवाओं को इस रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें खासकर शहर के तकनीक विशेषज्ञों और आईटी अधिकारियों व बायोटेक कंपनियों के कर्मचारियों को व्यक्तिग रूप से मोदी का भाषण सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसका प्रसारण हालांकि न्यूज चैनल पर किया जाएगा और यह यूट्यूब पर भी उपलब्ध रहेगा।"

आने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए, बीजेपी ने इस रैली का आयोजन किया था। इस यात्रा को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई थी। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य इकाई प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा की। यहां इस वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया