लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा-कम से कम मुधोल कुत्तों से सीखें देशभक्ति

By भाषा | Updated: May 7, 2018 03:35 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, 'जब देश में देशभक्ति के बारे में चर्चा हो, जब राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रगीत, वंदे मातरम के बारे में कोई चर्चा होती है तो कुछ लोग परेशान हो जाते हैं।'

Open in App

जामखंडी ( कर्नाटक ), 7 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसके नेताओं के राष्ट्रभक्ति को लेकर 'परेशान' होने के कारण रविवार को उन पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें कम से कम उत्तर कर्नाटक के मुधोल कुत्तों से सीख लेनी चाहिए, जिन्हें भारतीय सेना में शामिल किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में इतनी गिरावट आ गयी है कि पार्टी के एक नेता 'भारत के टुकड़े होंगे' जैसे नारे लगाने वाले लोगों के बीच चले गए और उन्हें समर्थन दिया। 

वह जाहिरा तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर की उस यात्रा का जिक्र कर रहे थे जब परिसर में कथित तौर पर देशविरोधी नारे लगाने को लेकर विवाद पैदा हो गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, 'जब देश में देशभक्ति के बारे में चर्चा हो, जब राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रगीत, वंदे मातरम के बारे में कोई चर्चा होती है तो कुछ लोग परेशान हो जाते हैं।' मोदी ने कहा कि देशभक्ति के कारण देश को स्वतंत्रता मिली और' आज अगर हमने देशभक्ति के आधार पर विकास का एक बड़ा अभियान शुरू किया है, तो कांग्रेस और उसके साथियों को देशभक्ति में षडयंत्र नजर आता है... देशभक्ति की बात से वे परेशान हो जाते हैं।' 

उन्होंने कहा कि क्या किसी ने सोचा होगा कि आजादी के बाद कांग्रेस इस हद तक गिर जाएगी कि आज कांग्रेस नेता उन लोगों के बीच जा रहे हैं जो 'भारत के टुकडे होंगे' जैसे नारे लगाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता इतने गिर गए कि जब भारतीय सेना ने सीमा पार लक्षित हमला किया तो उन्होंने इसका सबूत मांगा। 

मोदी ने कहा, 'देशभक्ति के नाम से जिन्हें परेशानी होती है, जो देशभक्ति की चर्चा के खिलाफ हैं और जिनके लिए देशभक्ति परेशानी का कारण है, मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि अगर आप दूसरों से सीखना नहीं चाहते हैं, तो कृपया नहीं सीखें... चाहे वे आपके पूर्वज हों या महात्मा गांधी की कांग्रेस हो।' 

उन्होंने कहा कि कम से कम बगलकोटे के मुधोल कुत्तों से सीखने का प्रयास करें। उनका इशारा हाल ही भारतीय सेना में शामिल किए गए मुधोल कुत्तों से था। मुझे पता है कि उनका ( कांग्रेस ) अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच गया है। देश के लोगों ने उन्हें नकार दिया है, लेकिन वे अब भी जमीन पर आने को तैयार नहीं हैं। इसलिए मैं उनसे उम्मीद नहीं करता कि वे मुधोल कुत्तों से भी कुछ सीखेंगे।' मुधोल हाउंड भारतीय नस्ल के कुत्ते हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह