लाइव न्यूज़ :

बीएस येदियुरप्पा ने राहुल गांधी को बताया 'बच्चा', बोले- कनार्टक में 150 सीटें जीतेगी बीजेपी

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 21, 2018 17:36 IST

कनार्टक के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इस साल यह बड़ा चुनाव बनने जा रहा है।

Open in App

बेंगलुरु, 21 फरवरी: कनार्टक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'बच्चा' बताकर मजाक उड़ाया है। बीएस येदियुरप्पा आगामी कनार्टक विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का चेहरा हैं। उनका कहना है कि अबकी बीजेपी राज्य में 150 विधानसभा सीटें जीतने जा रही है। पिछले चुनावों में कनार्टक की कुल 224 सीटों में सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस को 123, येदुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी को 44 और एचडी कुमारास्वामी के नेतृत्व वाले जनता दल (सेकुलर) को 40 सीटें मिली थीं।

लेकिन इस बार बीजेपी 150 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है, ऐसा बीएस येदियुरप्पा का मानना है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उस बच्चे (राहुल गांधी) के कनार्टक में आने से यह साफ हो गया है कि हम 150 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं।' इससे पहले उन्होंने कांग्रेस पर मलीन बस्ती में रहने वाले लोगों को लेकर उदासीनता दिखाने का आरोप लगाया था।

ऑउटलुक की खबर के मुताबिक बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'कांग्रेस गरीबी हटाने को लेकर बिल्कुल दिलचस्पी नहीं दिखा रही। आजादी के 70 साल बाद भी यहां पर लोग मलीन बस्ती में रहने के लिए मजबूर हैं। इससे पता चलता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का लोगों के प्रति क्या लगाव है। यह कोई झलावा नहीं है। हम वाकई गरीब लोगों की मदद करना चाहते हैं।'

उल्लेखनीय है कि इन दिनों राज्य के विधानसभा चुनावों को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। इस साल अप्रैल-मई में राज्य में चुनाव होने की उम्मीद है। इस बार राज्य की 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। वर्तमान में राज्य में सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह