कर्नाटक: चुनावी साल में कांग्रेस सरकार कर्मचारियों को दे सकती है जबरदस्त इन्क्रीमेंट, बढ़ सकता है वीकली ऑफ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 27, 2018 10:33 IST2018-01-27T10:05:29+5:302018-01-27T10:33:31+5:30

कर्नाटक में इस साल अप्रैल-मई में विधान सभा चुनाव हो सकते हैं। राज्य में अभी सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में है।

Karnataka Assembly Election 2018: State Congress Government may Give Pay Hike and Extra Weekly Off in Election Year | कर्नाटक: चुनावी साल में कांग्रेस सरकार कर्मचारियों को दे सकती है जबरदस्त इन्क्रीमेंट, बढ़ सकता है वीकली ऑफ

कर्नाटक: चुनावी साल में कांग्रेस सरकार कर्मचारियों को दे सकती है जबरदस्त इन्क्रीमेंट, बढ़ सकता है वीकली ऑफ

कर्नाटक की सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार आगामी विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में 24-30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है। कर्नाटक में 6.2 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी हैं। कर्नाटक सरकार राज्य में सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली साप्ताहिक छुट्टी को भी बढ़ा सकती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धारमैया सरकार सरकारी कर्मचारियों को हर दूसरे और चौथे शनिवार को भी कर्मचारियों को छुट्टी दे सकती है। 

कर्नाटक के सरकारी कर्मचारी हफ्ते में दो दिन की छुट्टी की माँग कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर वेतनमान की माँग कर रहे हैं। अभी कर्नाटक में हफ्ते में एक दिन की छुट्टी होती है और इसके अलावा महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश रहता है।

माना जा रहा है कि कर्नाटक सरकार चौथे शनिवार को भी छुट्टी दे सकती है। रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक सरकार अगर चौथे शनिवार को छुट्टी देगी तो सरकारी काम को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए रोजाना के काम के घंटे के अवधि बढ़ा सकती है। कर्नाटक में इस साल अप्रैल-मई में विधान सभा चुनाव हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अगर कर्नाटक सरकार कर्मचारियों का वेतनमान बढ़ाने का फैसला लेगी तो सरकारी खजाने से 10,800 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे। 

कर्नाटक की पिछली सदानंद गौड़ा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार  ने राज्य कर्मचारियों की तनख्वाह में करीब 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इसलिए कांग्रेस सरकार पर उतनी या उससे ज्यादा बढ़ोतरी का दबाव है।

Web Title: Karnataka Assembly Election 2018: State Congress Government may Give Pay Hike and Extra Weekly Off in Election Year

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे