राजस्थान: कलराज मिश्र ने आज राज्यपाल पद का कार्यभार ग्रहण किया, मुख्य न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने दिलाई शपथ

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 9, 2019 14:26 IST2019-09-09T14:15:40+5:302019-09-09T14:26:38+5:30

शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया समेत प्रदेश कैबिनेट के मंत्री और कांग्रेस बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Kalraj Mishra takes oath as the Governor of Rajasthan, at Raj Bhawan in Jaipur | राजस्थान: कलराज मिश्र ने आज राज्यपाल पद का कार्यभार ग्रहण किया, मुख्य न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने दिलाई शपथ

राजस्थान: कलराज मिश्र ने आज राज्यपाल पद का कार्यभार ग्रहण किया, मुख्य न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने दिलाई शपथ

Highlightsकलराज मिश्र इससे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त थे।कलराज मिश्र ने राजनितिक सफ़र की शुरूआत गोरखपुर से 1963 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में की थी।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कलराज मिश्र ने जयपुर में आज राज्यपाल के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर शपथ ली। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने नए राज्यपाल को शपथ दिलाई। प्रदेश के नवनिर्वाचित राज्यपाल के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया समेत प्रदेश कैबिनेट के मंत्री और कांग्रेस बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

बता दें कि रविवार को कलराज मिश्र जयपुर पहुंचे थे जहां उनको जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, सीएस डीबी गुप्ता, डीजीपी राजस्थान भूपेन्द्र सिंह ने कलराज मिश्र का स्वागत किया।

एयरपोर्ट से बाहर आने पर सूबे के मंत्रियों ने बुके देकर नए राज्यपाल का स्वागत किया। साथ ही एयरपोर्ट के बाहर आरएसी की 5वीं बटालियन ने कलराज मिश्र को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

कलराज मिश्र का राजनीतिक सफ़र

कलराज मिश्र का जन्म एक जुलाई 1941 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सैदपुर के मलिकपुर गांव में हुआ था। उन्होंने अपने राजनितिक सफ़र की शुरुआत गोरखपुर से 1963 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में की थी। इन्हें सबसे पहले जनता पार्टी की सरकार में मार्च 1978 को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया। 

उस समय मिश्र सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य थे।  इसके बाद 1986 से वर्ष 2002 तक तीन बार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर वर्ष 1997 से 2000 के बीच कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री पद पर रह चुके हैं। 

2002 से 2012 तक दो बार राज्यसभा के सदस्य चुने गए। इसी बीच वर्ष 2012 में मिश्र ने लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा का चुनाव लड़ा। चुनाव में जीतकर वह विधानसभा में पहुंच गए। 2014 में देवरिया से सांसद चुने गए थे।

Web Title: Kalraj Mishra takes oath as the Governor of Rajasthan, at Raj Bhawan in Jaipur

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे