कोरोना का खतराः राजद प्रमुख लालू यादव को RIMS के पेइंग वार्ड से हटाया, अस्पताल निदेशक के बंगला में रहेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2020 16:49 IST2020-08-05T16:49:37+5:302020-08-05T16:49:37+5:30

रिम्स में कोरोना संक्रमण की वजह से एहतियातन यह कदम उठाया है. दरअसल, लालू के सेवादार कोरोना संक्रमित पाये गए थे. इसके अलावा लालू को इलाज के लिए जिस पेइंग वार्ड में रखा गया था. वहां नीचे के फ्लोर पर कोरोना संक्रमित पेशेंट के लिए कोविड वार्ड बनाया गया था.

Jharkhand ranchi Corona RJD chief Lalu Yadav removed RIMS paying ward stay hospital director's bungalow | कोरोना का खतराः राजद प्रमुख लालू यादव को RIMS के पेइंग वार्ड से हटाया, अस्पताल निदेशक के बंगला में रहेंगे

यादव को आज रिम्स के पेइंग वार्ड से रिम्स डायरेक्टर के खाली पडे़ केली बंगले में शिफ्ट कर दिया गया. (file photo)

Highlightsलालू प्रसाद यादव पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा था. उनकी दो-दो बार कोरोना जांच करायी गई, दोनों बार जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है.लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉ उमेश कुमार ने उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड से हटाकर कहीं और शिफ्ट करने की सलाह दी थी. डॉ उमेश कुमार की सलाह पर रिम्स प्रबंधन ने लालू प्रसाद यादव को शिफ्ट करने का एक प्रस्ताव प्रशासन को दिया था.

रांचीः कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड से डायरेक्टर के बंगला में शिफ्ट कर दिया गया है. उन्हें एंबुलेंस से ले जाया गया.

रिम्स में कोरोना संक्रमण की वजह से एहतियातन यह कदम उठाया है. दरअसल, लालू के सेवादार कोरोना संक्रमित पाये गए थे. इसके अलावा लालू को इलाज के लिए जिस पेइंग वार्ड में रखा गया था. वहां नीचे के फ्लोर पर कोरोना संक्रमित पेशेंट के लिए कोविड वार्ड बनाया गया था.

इसके चलते लालू प्रसाद यादव पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा था. उनकी दो-दो बार कोरोना जांच करायी गई, दोनों बार जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. इसके बाद लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉ उमेश कुमार ने उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड से हटाकर कहीं और शिफ्ट करने की सलाह दी थी.

डॉ उमेश कुमार की सलाह पर रिम्स प्रबंधन ने लालू प्रसाद यादव को शिफ्ट करने का एक प्रस्ताव प्रशासन को दिया था. जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव को आज रिम्स के पेइंग वार्ड से रिम्स डायरेक्टर के खाली पडे़ केली बंगले में शिफ्ट कर दिया गया.

यहां बता दें कि रिम्स में एक दर्जन से अधिक पॉजिटिव केस मिले हैं. इसके बाद लालू प्रसाद यादव पर भी संक्रमण का खतरा बढ गया था. रिम्स निदेशक और अधीक्षक की ओर से लालू यादव की शिफ्टिंग को लेकर रांची के होटवार जेल प्रशासन, जेल आईजी, रांची एसएसपी को इस संबंध में पत्र लिखा गया था. रिम्स प्रबंधन पत्र पर आदेश मिलते ही लालू यादव को निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया है.

Web Title: Jharkhand ranchi Corona RJD chief Lalu Yadav removed RIMS paying ward stay hospital director's bungalow

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे