लाइव न्यूज़ :

Jharkhand News: जेल में ही रहेंगे लालू प्रसाद यादव, हेमंत सरकार ने पैरोल के लिए नहीं दी इजाजत 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2020 20:23 IST

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस संबंध में बात की है। वैसे तो लालू प्रसाद यादव को पैरोल पर रिहा किए जाने की चर्चा लंबे अरसे से चल रही है।

Open in App

रांची: कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच रांची के रिम्‍स में भर्ती चारा घोटाला के मामलों के सजायाफ्ता कैदी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। उन्हें पैरोल पर जेल से रिहा होने की इजाजत नहीं मिल पाया। हेमंत सरकार ने लालू प्रसाद यादव पैरोल पर रिहा होने वाली मांग को ठुकरा दिया है। यह फैसला झारखंड सरकार की कैबिनट ने लिया है। बताया जा रहा है कि नियमों की पेच में फंसी सरकार इस मसले पर निर्णय नहीं ले सकी। 

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस संबंध में बात की है। वैसे तो लालू प्रसाद यादव को पैरोल पर रिहा किए जाने की चर्चा लंबे अरसे से चल रही है। लेकिन झारखंड सरकार के अधिकारियों ने इस मामले पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की। इससे पहले हेमंत सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव को पैरोल पर छोड़ा जाएगा। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन की दलील दी जा रही है। 

झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री बादल ने लालू प्रसाद यादव को जेल से निकालने की खुले तौर पर पैरवी की थी। उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पैरोल पर जल्द से जल्द निकालने पर जोर देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की उम्र 70 वर्ष से अधिक है। उन्हें संक्रमण फैलने का पूरा खतरा है। ऐसे में उन्हें कैदी की तरह रखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की भी इस बाबत स्पष्ट गाइडलाइन है। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवहेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

राजनीति अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं