लाइव न्यूज़ :

बीजेपी-जेडीयू साथ मिलकर लड़ेगे 2019 लोकसभा चुनाव, नीतीश तय करेंगे आगे का रुख

By भाषा | Updated: July 8, 2018 17:51 IST

रविवार को जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कुछ अहम फैसले लिए गए। राजनीतिक मुद्दों पर जदयू का रूख तय करने के लिए नीतीश अधिकृत

Open in App

नई दिल्ली, आठ जुलाईः बिहार में भाजपा की सहयोगी जदयू ने आज अपने अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों सहित विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का रुख तय करने के लिए अधिकृत किया। अपनी बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने एक साथ चुनाव कराए जाने के प्रस्ताव का भी समर्थन किया। मोदी सरकार इस प्रस्ताव का जोरदार समर्थन कर रही है। पार्टी की इस बैठक में नीतीश कुमार सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में जेडीयू और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। हालांकि सीटों के बंटवारे को लेकर कोई फार्मूला तय नहीं किया जा सका।

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की अन्य प्रमुख बातेंः-

- कार्यकारिणी ने नागरिकता संशोधन विधेयक का पार्टी द्वारा विरोध करने को भी दोहराया। इस विधेयक में अफगानिस्तान , बांग्लादेश या पाकिस्तान से आए हिंदुओं , सिखों , बौद्धों , जैनों , पारसी और ईसाइयों को छः वर्षों के प्रवास के बाद भारतीय नागरिकता के लिए योग्य होने का प्रावधान किया गया है। पार्टी ने कहा कि नागरिकता के लिए धर्म आधार नहीं हो सकता है। 

- पार्टी नेताओं ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए राजग के घटक दलों के बीच सीटों के आवंटन को लेकर भाजपा के साथ तनावपूर्ण संबंध होने की खबरों को तवज्जो नहीं देने का प्रयास किया और कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेगा और भारी सफलता हासिल करेगा। 

- जदयू महासचिव संजय कुमार झा ने संवाददाताओं से कहा कि यह फैसला बाद में किया जाएगा कि कौन पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजग एक साथ चुनाव लड़ेगा और पूरे राज्य में भारी जीत हासिल करेगा। 

- पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सीटों की संख्या के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुयी और अंतिम रूख तय करने के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया। 

- जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है कि कोई संशय नहीं होना चाहिए कि कौन सा जेडी (यू) असली है। केवल एक ही जेडीयू है जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जेडीयूबिहारनितीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया