लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शपथ लेते ही डिप्टी CM कवींद्र गुप्ता ने दिया विवादित बयान, कहा- 'कठुआ मामला बहुत छोटा है'

By स्वाति सिंह | Updated: April 30, 2018 20:10 IST

जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह के इस्तीफे से खाली हुई जगह पर बीजेपी विधायक कविंद्र गुप्ता को राज्य का नया उप-मुख्यमंत्री बनाया गया।

Open in App

जम्मू, 30 अप्रैल: जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही महज कुछ घंटे बाद कवींद्र गुप्ता ने सोमवार को कठुआ गैंगरेप मामले में एव विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा 'कठुआ बलात्कार एवं हत्याकांड छोटी-मोटी घटना है, जिसे बहुत बढ़ा-चढ़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा ने कहा, 'कठुआ बलात्कार एवं हत्याकांड छोटी चीज है। हमें इस पर विचार करना होगा ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।'

उन्होंने कहा, 'हमें उस लड़की के लिए इंसाफ सुनिश्चित करने की जरुरत हैं। ये आज सरकार के समक्ष कुछ बड़ी चुनौतियां हैं। मैं समझता हूं कि यह मामला ऐसा नहीं था. हमने इस मामले को ज्यादा ही महत्व दे दिया , मैं ऐसा महसूस करता हूं।' उन्होंने कहा कि इस मामले को जानबूझकर बढ़ा - चढ़ाकर पेश किया गया। यह मामला अदालत में है जो इस पर फैसला करेगी। 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन सरकार में सोमवार (30 अप्रैल) को आठ नए मंत्री शामिल किए गए। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती कैबिनेट में नए मंत्री शामिल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह के इस्तीफे से खाली हुई जगह पर बीजेपी विधायक कविंद्र गुप्ता को राज्य का नया उप-मुख्यमंत्री बनाया गया। कविंद्र गुप्ता अभी तक जम्मू-कश्मीर विधान सभा के स्पीकर थे। कविंद्र गुप्ता जम्मू के गांधीनगर विधान सभा से एमएलए हैं। विधायक बनने से पहले गुप्ता जम्मू के मेयर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया