CAA Protest: हैदराबाद में हुई ओवैसी की रैली, जामिया में पुलिस से लड़ने वाली लड़कियों ने भी लोगों को किया संबोधित
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2019 02:40 IST2019-12-22T02:40:02+5:302019-12-22T02:40:02+5:30
दरअसल, पिछले दिनों नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध के दौरान जामिया में लदीदा सखलून और आयशा रेन्ना का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो दिल्ली पुलिस को ललकारती नजर आ रही थी। लदीदा सखलून और आयशा रेन्ना केरल की रहने वाली हैं।

CAA Protest: हैदराबाद में हुई ओवैसी की रैली, जामिया में पुलिस से लड़ने वाली लड़कियों ने भी लोगों को किया संबोधित
नागरिकता कानून के खिलाफ देश भर में विरोध हो रहा है। यूपी में इस कानून के खिलाफ विरोध करते हुए 16 लोगों की जान गई है। हैदराबाद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को एक रैली आयोजित की। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए जामिया में पुलिस से भीड़ने वाली दोनों लड़कियां भी पहुंची। आपको बता दें कि एक का नाम लदीदा सखलून और दूसरे का नामआयशा रेन्ना है। इन दोनों लड़कियों ने मंच से लोगों को भी संबोधित किया।
दरअसल, पिछले दिनों नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध के दौरान जामिया में लदीदा सखलून और आयशा रेन्ना का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो दिल्ली पुलिस को ललकारती नजर आ रही थी। लदीदा सखलून और आयशा रेन्ना केरल की रहने वाली हैं।
आपको बता दें कि जामिया प्रोटेस्ट के दौरान की दोनों की एक तस्वीर उसी समय की वायरल हो रही थी, जिसमें वह एक युवक को पुलिस की पिटाई से बचाने की कोशिश करती नजर आई थीं।