JDU के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल, सीएम नीतीश को बड़ा झटका
By पल्लवी कुमारी | Updated: December 29, 2018 17:55 IST2018-12-29T17:55:55+5:302018-12-29T17:55:55+5:30
झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी विधायक ढुलू महतो के खिलाफ बागवत किया हुआ है। जलेश्वर महतो का कहना है कि बाघमारा सीट बीजेपी के खाते में जाने की उम्मीद को लेकर काफी चिंतित हैं।

JDU के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल, सीएम नीतीश को बड़ा झटका
झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जलेश्वर महतो शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस ने उन्हें झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में टिकट देने का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि इस फैसले से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड राज्य में बड़ा झटका लगा है। जलेश्वर महतो झारखंड में नीतीश कुमार के विश्वसनीय लोगों में से एक थे।
Jaleshwar Mahato, President of Janata Dal (United) Jharkhand & former Cabinet Minister in Jharkhand, joins Congress. pic.twitter.com/7ZhuKoSBaE
— ANI (@ANI) December 29, 2018
झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी विधायक ढुलू महतो के खिलाफ बागवत किया हुआ है। जलेश्वर महतो का कहना है कि बाघमारा सीट बीजेपी के खाते में जाने की उम्मीद को लेकर काफी चिंतित हैं।
बता दें कि बीजेपी और जदयू में गठबंधन है और बाघमारा से बीजेपी के ढुलू महतो सीटिंग विधायक हैं। ऐसे में बीजेपी जलेश्वर के लिए बाघमारा सीट छोड़ नहीं सकती। ढुलू ने 2009 के विधानसभा चुनाव में जलेश्वर को हारकर विधायक बने थे।