उप्र में किसानों को कर्जमाफी के नाम पर छला गया, उनका अपमान भी किया जा रहा है: प्रियंका
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 13:32 IST2019-09-25T13:32:49+5:302019-09-25T13:32:49+5:30
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया, ''किसानों को उनके पैसे का भुगतान नहीं हो रहा। बिजली ढंग से आती नहीं मगर उनके बिजली के बिल बढ़ा दिए गए। कर्जमाफी के नाम पर छला गया। उनका अपमान भी किया जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव ने योगी सरकार पर हमला बोला।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में किसानों को पहले कर्जमाफी के नाम पर छला गया और अब उनका अपमान भी किया जा रहा है।
प्रियंका ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है।'' उन्होंने दावा किया, ''किसानों को उनके पैसे का भुगतान नहीं हो रहा। बिजली ढंग से आती नहीं मगर उनके बिजली के बिल बढ़ा दिए गए। कर्जमाफी के नाम पर छला गया। उनका अपमान भी किया जा रहा है।''
उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 25, 2019
किसानों को उनके पैसे का भुगतान नहीं हो रहा। बिजली ढंग से आती नहीं मगर उनके बिजली के बिल बढ़ा दिए गए। कर्जमाफी के नाम पर छला गया। और उनका अपमान भी किया जा रहा है।https://t.co/RBARVj9vfC
प्रियंका ने जो खबर साझा की, उसके मुताबिक सहारनपुर जिले में बिजली विभाग और पुलिस के उत्पीड़न से परेशान एक किसान के बेटे ने पिछले दिनों जहर खाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी। इसके विरोध में किसानों ने सड़क जाम कर दी।