लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सियासी संकट के बीच कांग्रेस का दावा- सरकार के समर्थन में हैं पार्टी के सभी विधायक, सोनिया गांधी को दी गई हालात की जानकारी

By सुमित राय | Updated: July 12, 2020 20:03 IST

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी महासचिव अविनाश पाण्डेय बताया है कि पार्टी के सभी विधायक उनके संपर्क में है और अशोक गहलोत सरकार स्थिर है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के राजस्थान प्रभारी महासचिव अविनाश पाण्डेय बताया कि सभी विधायक सरकार के पक्ष में हैं और सरकार स्थिर हैं।उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान के घटनाक्रम से अवगत कराया गया है।

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने दावा किया है कि के सभी विधायक सरकार के पक्ष में हैं और सरकार स्थिर हैं। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी महासचिव अविनाश पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस के सभी विधायक मेरे संपर्क में हैं, सरकार स्थिर है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

सचिन पायलट के बारे में पूछे जाने पर अविनाश पाण्डेय ने बताया कि मेरी सचिन पायलट से पिछले दो दिनों से बात नहीं हुई है और उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने उनके लिए संदेश छोड़ दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान के घटनाक्रम से अवगत कराया गया है।

विधायकों के खरीद-फरोख्त पर अविनाश पाण्डेय ने कहा कि सभी को राजस्थान एसओजी के साथ सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होने में कोई नुकसान नहीं है। इसके साथ ही अविनाश पाण्डेय ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राजस्थान में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

सोमवार को होगी विधायक दल की बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 10:30 बजे बुलाई गई है। मुख्यमंत्री रविवार रात को पार्टी के विधायकों और पार्टी को समर्थन दे रही अन्य पार्टियों के विधायकों के साथ राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे के बैठक में मौजूद रहने की संभावना है।

अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला जयपुर रवाना

राजस्थान में सियासी संकट को लेकर कांग्रेस आलाकमान हरकत में आ गया है और विधायकों की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों को भेजा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता अजय माकन और रणदीप सिंह सुरजेवाला को केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में जयपुर भेजा गया है, जो विधायकों के साथ बैठक और चर्चा करेंगे।

राजनीतिक संकट के बीच विधायकों और मंत्रियों से मिले गहलोत

सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों को प्रलोभन दिए जाने के आरोपों के बीच कई मंत्रियों व विधायकों ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। सिविल लांइस स्थित मुख्यमंत्री निवास में गहलोत से मुलाकात करने वालों में सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग व श्रम मंत्री टीकाराम जूली शामिल हैं। इसके अलावा बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए कई विधायक व कांग्रेस का समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायक भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। 

टॅग्स :राजस्थान सरकारअशोक गहलोतसचिन पायलटकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह