लोकसभा चुनावः कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने बालाकोट को लेकर पीएम मोदी पर बोला हमला

By भाषा | Updated: April 19, 2019 19:11 IST2019-04-19T19:08:43+5:302019-04-19T19:11:04+5:30

कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे बात करते हैं जैसे पाकिस्तान डर से थरथर कांप रहा हो। जदएस नेता ने कहा कि वह इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री मोदी से कहीं ज्यादा बड़ा नेता मानते हैं।

HD Kumaraswamy accuses PM of not sharing details of Balakot air strikes | लोकसभा चुनावः कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने बालाकोट को लेकर पीएम मोदी पर बोला हमला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया

Highlightsहुबली में कुमारस्वामी ने कहा कि हमें हवाई हमलों के बारे में कुछ नहीं पता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह बालाकोट हवाई हमले का पूरा ब्योरा साझा नहीं कर रहे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह बालाकोट हवाई हमले का पूरा ब्योरा साझा नहीं कर रहे।

कुमारस्वामी ने यह बयान तब दिया है जब मोदी ने गुरुवार को बेलगावी और चिक्कोडी में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला बोला था।

हवाई हमलों को ज्यादा प्रचारित नहीं किया जाना चाहिए

मोदी ने यह बयान देने पर कुमारस्वामी पर हमला बोला था कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों के खिलाफ किए गए हवाई हमलों को ज्यादा प्रचारित नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे वोट बैंक के नाराज होने का डर है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अब मुझे यह बताएं कि कांग्रेस और जदएस का वोट बैंक कहां है? बगलकोट में या बालाकोट में? यह कांग्रेस-जदएस को तय करना है।

हमें हवाई हमलों के बारे में कुछ नहीं पता

हुबली में कुमारस्वामी ने कहा कि हमें हवाई हमलों के बारे में कुछ नहीं पता। हमने सिर्फ अखबारों में पढ़ा है। आपने (मोदी ने) हवाई हमलों के बारे में भारत के लोगों को पूरी जानकारी नहीं दी है।

 उन्होंने कहा, ‘‘वह (मोदी) इसे ऐसे प्रचारित करते हैं, जैसे उन्होंने खुद ही हवाई हमलों को अंजाम दिया और जैसे किसी ने इससे पहले पाकिस्तान की सीमा पार नहीं की।’’

कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे बात करते हैं जैसे पाकिस्तान डर से थरथर कांप रहा हो। जदएस नेता ने कहा कि वह इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री मोदी से कहीं ज्यादा बड़ा नेता मानते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश बनाया? यह इंदिरा गांधी का तोहफा है। आपने (मोदी ने) किया ही क्या है?’’ 

Web Title: HD Kumaraswamy accuses PM of not sharing details of Balakot air strikes



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Karnataka Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/karnataka.