स्थापना दिवस पर कांग्रेस के लिए अच्छी खबर: जानिए UP में किन निष्कासित वरिष्ठ नेताओं ने भी मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस!

By भाषा | Updated: December 28, 2019 18:28 IST2019-12-28T18:28:04+5:302019-12-28T18:28:04+5:30

कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाकर अनुशासनहीनता करने के आरोप में पिछले महीने पार्टी से निष्कासित किये गये 10 वरिष्ठ नेताओं और उनके समर्थकों ने आज पार्टी राज्य मुख्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम से इतर दूसरे स्थान पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।

Good news for Congress on Foundation Day: Know which expelled senior leaders in UP also celebrated Congress Foundation Day! | स्थापना दिवस पर कांग्रेस के लिए अच्छी खबर: जानिए UP में किन निष्कासित वरिष्ठ नेताओं ने भी मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस!

स्थापना दिवस पर कांग्रेस के लिए अच्छी खबर: जानिए UP में किन निष्कासित वरिष्ठ नेताओं ने भी मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस!

Highlightsनिष्कासित नेताओं में शामिल पूर्व सांसद संतोष सिंह ने 'भाषा' को बताया कि कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'कांग्रेस बचाओ' की बात कही।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव को भी महत्वपूर्ण बताया है।

अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निकाले गये वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और भविष्य की रणनीति पर विचार किया। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाकर अनुशासनहीनता करने के आरोप में पिछले महीने पार्टी से निष्कासित किये गये 10 वरिष्ठ नेताओं और उनके समर्थकों ने आज पार्टी राज्य मुख्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम से इतर दूसरे स्थान पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। निष्कासित नेताओं में शामिल पूर्व सांसद संतोष सिंह ने 'भाषा' को बताया कि कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'कांग्रेस बचाओ' की बात कही और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को असंवैधानिक बताया।

इसके साथ ही उन्होंने पार्टी शीर्ष नेतृत्व से इसमें दखल देकर मामला हल कराने की मांग भी की। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने 10 वरिष्ठ नेताओं का निष्कासन करने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को पार्टी की प्रदेश समिति निष्कासित नहीं कर सकती और यह पार्टी संविधान के खिलाफ है। सिंह ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि निकट भविष्य में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल में कांग्रेसजनों के सम्मेलन होंगे। उसके बाद मंडलवार कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे और इनमें वे लोग शामिल होंगे जिन्होंने पार्टी के लिये काम किया मगर आज उपेक्षित हैं।

इस सवाल पर कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव को भी महत्वपूर्ण बताया है, सिंह ने कहा कि हमारे पक्ष में चारों तरफ से आवाज उठने पर प्रियंका को ऐसा कहना पड़ा। मालूम हो कि गत 24 नवम्बर को संतोष सिंह, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी और रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व विधान परिषद सदस्य सिराज मेंहदी, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, भूधर नारायण मिश्र, विनोद चौधरी, नेकचंद्र पांडेय, प्रकाश गोस्वामी और संजीव सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिये पार्टी से निकाल दिया गया था।

Web Title: Good news for Congress on Foundation Day: Know which expelled senior leaders in UP also celebrated Congress Foundation Day!

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे