गोवा में निकाय चुनावः 11 नगरपालिका परिषदों और पणजी नगर निगम सीट पर मतदान, जानिए किस दिन वोटिंग, देखिए शेड्यूल

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 22, 2021 04:00 PM2021-02-22T16:00:59+5:302021-02-22T19:34:24+5:30

Goa Municipal Elections 2021 Date: गोवा निकाय चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। एक नगर निगम और 11 नगरपालिका परिषद पर मतदान होगा। 

Goa Municipal Elections 2021 11 municipal councils Panaji Corporation Voting date 20 march see schedule | गोवा में निकाय चुनावः 11 नगरपालिका परिषदों और पणजी नगर निगम सीट पर मतदान, जानिए किस दिन वोटिंग, देखिए शेड्यूल

जिन जगहों पर चुनाव होने हैं, वहां सोमवार से आचार संहिता लागू हो गयी। (file photo)

Highlightsकोविड-19 संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। गोवा में 13 नगरपालिका परिषद और एक नगर निगम है।ग्राम पंचायतों के 22 वार्ड के लिए भी 20 मार्च को उपचुनाव होंगे।

Goa Municipal Elections 2021 Date: गोवा में निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 20 मार्च को मतदान होंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

गोवा में 2021 में विधानसभा चुनाव है। दोनों दल के लिए यह सेमीफाइनल है। आम आदमी पार्टी (आप) भी दमखम के साथ मैदान में है। मनीष सिसोदिया और दिल्ली के सीएम केजरीवाल लगातार कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। 

गोवा राज्य निर्वाचन आयुक्त सी आर गर्ग ने यहां पत्रकारों को बताया कि चुनाव के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 नगरपालिका परिषदों और पणजी शहर के नगर निगम के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

गर्ग ने बताया कि कोविड-19 से पीड़ित लोगों को शाम में चार से पांच बजे के बीच मतदान की इजाजत होगी। उन्होंने बताया कि राज्य में हाल में आयोजित जिला पंचायत चुनावों में भी यही प्रक्रिया अपनायी गयी थी। गोवा में 13 नगरपालिका परिषद और एक नगर निगम है।

ग्राम पंचायतों के 22 वार्ड के लिए भी 20 मार्च को उपचुनाव होंगे

गर्ग ने बताया कि जिन जगहों पर चुनाव होने हैं, वहां सोमवार से आचार संहिता लागू हो गयी। उन्होंने कहा कि संखलिम नगरपालिका परिषद के वार्ड नवेलिम (दक्षिण गोवा) जिला पंचायत क्षेत्र और विभिन्न ग्राम पंचायतों के 22 वार्ड के लिए भी 20 मार्च को उपचुनाव होंगे।

उन्होंने बताया कि विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी जिसका चुनाव के दौरान सभी लोगों को पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 संबंधी किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए मैं लोगों से सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं।’’ गर्ग ने बताया कि 25 फरवरी से चार मार्च के बीच नामांकन पत्र स्वीकार किये जाएंगे और छह मार्च को उनकी जांच होगी। मतगणना 22 मार्च को होगी।

गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव में 42 फीसदी मतदान

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिए 42.21 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर के छह नगर निगमों के 144 वार्डों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जोकि रविवार शाम छह बजे तक जारी रहा।

आंकड़ों के मुताबिक, अहमदाबाद में सबसे कम 38.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक 49.86 फीसदी वोट जामनगर में पड़े। इसी तरह, राजकोट में 47.27 फीसदी, भावनगर में 43.66 फीसदी, सूरत में 43.52 फीसदी और वडोदरा में 43.47 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।

मुख्य मुकाबला भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच

चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच है। भाजपा का पिछले कई कार्यकाल से इन छह नगर निगमों पर शासन रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि वह भाजपा और कांग्रेस के सामने एक प्रभावी विकल्प होगी, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही है।

575 सीटों पर मतदान

अधिकारियों ने कहा कि 575 सीटों पर मतदान के लिए लगभग 32,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। प्रत्येक वार्ड में चार पार्षद हैं। छह नगर निगमों में कुल 2,276 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, जूनागढ़ नगर निगम में दो सीटों पर उपचुनाव के लिए नौ उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

मतगणना 23 फरवरी कोः चुनाव लड़ने वालों में भाजपा से 577, कांग्रेस से 566, आप से 470, राकांपा से 91, अन्य दलों से 353 और 228 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 1.14 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 60.60 लाख पुरुष और 54.06 लाख महिलाएं शामिल हैं। मतगणना 23 फरवरी को होगी।

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: Goa Municipal Elections 2021 11 municipal councils Panaji Corporation Voting date 20 march see schedule

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे