लाइव न्यूज़ :

गोवा के कांग्रेस प्रमुख ने इस्तीफा दिया, कहा राहुल गांधी के भाषण से प्रभावित हुए

By भाषा | Updated: March 20, 2018 16:33 IST

रविवार को राहुल गांधी द्वारा पार्टी का नेतृत्व युवाओं को सौंपने की इच्छा जताये जाने के बाद पद से इस्तीफा देने वाले नाइक(71) पहले वरिष्ठ नेता हैं।

Open in App

पणजी, 20 मार्च: गोवा कांग्रेस के प्रमुख शांताराम नाइक ने आज अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि पार्टी के महाधिवेशन में युवा नेतृत्व के लिए जगह बनाने को लेकर राहुल गांधी के भाषण से वह बहुत प्रभावित हैं। रविवार को राहुल गांधी द्वारा पार्टी का नेतृत्व युवाओं को सौंपने की इच्छा जताये जाने के बाद पद से इस्तीफा देने वाले नाइक(71) पहले वरिष्ठ नेता हैं।उन्होंने अपना इस्तीफा आज सुबह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को भेज दिया। वह आठ जुलाई2017 से पार्टी प्रमुख थे। उन्होंने भाषा से कहा, ‘‘ मैंने गोवा कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है ताकि युवा पीढ़ी के लिए रास्ता बनाया जा सके।’’  नाइक ने कहा, ‘‘ मैं महाधिवेशन में राहुल गांधी के भाषण से बहुत प्रभावित हुआ, जहां उन्होंने कहा कि वह युवा पीढ़ी को मौका देना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि पूरे महाधिवेशन में पूरा मंच खाली था। सिर्फ भाषण देने वाले ऊपर चढ़ते और फिर नीचे आ जाते।‘‘ सोनिया गांधी सहित सभी नीचे बैठे थे।’’  

टॅग्स :गोवाकांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह